एम्बुलेंस को रास्ता उपलब्ध कराने के लिये पुलिसकर्मी ने लगायी एक किमी से अधिक दौड़ (video grab)
Viral Video: हैदराबाद (Hyderabad) में पुलिस कॉन्स्टेबल ने एक एंबुलेंस के लिए रास्ता बनाया जिसमें कि काफी गंभीर हालत में एक मरीज था.
- News18Hindi
- Last Updated:
November 6, 2020, 9:18 AM IST
इसका एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया है. आबिद यातायात पुलिस थाने के कांस्टेबल जी बाबजी ने ट्रैफिक जाम के बीच सोमवार को फंसे एंबुलेंस को देखा. इसके बाद एंबुलेंस को रास्ता उपलब्ध कराने के लिये तुरंत हरकत में आये और यह सुनश्चित किया कि एंबुलेंस समय पर अस्पताल पहुंच जाये.
इस वीडियो की पूर्व क्रिकेटर वीवीएस लक्ष्मण (VVS Laxman) ने भी तारीफ की है. हैदराबाद ट्रैफिक पुलिस को टैग कर लक्ष्मण ने लिखा- ‘यह बहुत सुंदर है.’ उन्होंने लिखा- ‘यह बहुत सुंदर है. मरीज को ले जा रही एंबुलेंस के सामने से ट्रैफ़िक हटाने के लिए जी बाबजी के इस अद्भुत प्रयास के लिए लगभग दो किलोमीटर चलने पर गर्व है.’
This is so beautiful . Really proud of this wonderful effort from G Babji to run nearly two kilometres to clear traffic for an ambulance carrying a patient @HYDTP . https://t.co/DKGp2jwXFF
— VVS Laxman (@VVSLaxman281) November 6, 2020
मुझे खुशी हुयी और संतोष मिला- बाबजी
वहीं इस वीडियो पर बाबजी ने ‘यातायात जाम के कारण केएंबुलेंस आगे नहीं बढ़ पा रहा था. इसलिये मैंने यह सुनिश्चित करने का प्रयास किया कि वह आगे बढ़ जाये.’ उन्होंने बताया, ‘बिना किसी देरी के मैंने रास्ता साफ करने के लिये एम्बुलेंस के आगे दौड़ना शुरू किया. एम्बुलेंस के उस क्षेत्र को पार करने के बाद मुझे खुशी हुयी और संतोष मिला.’
तेलंगाना के वित्त मंत्री टी हरीश राव एवं वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों समेत कई लोगों ने बाबजी के वीडियो क्लिप को साझा किया और उनकी सराहना की. शहर की पुलिस ने भी सोशल मीडिया पर वीडियो साझा किया, जो एंबुलेंस के अंदर बैठे किसी व्यक्ति ने फिल्माया था. हैदराबाद के पुलिस आयुक्त अंजनी कुमार ने बाबजी की तारीफ की और गुरुवार को स्मृति चिह्न देकर सम्मनित किया. उन्होंने कहा, ‘….यह मेरा कर्त्तव्य था…. मैंने अतीत में भी ऐसा किया है और आगे भी ऐसा करता रहूंगा.’