करवा चौथ पर महिला ने की आत्महत्या: पति की ऑनलाइन पूजा की और महिला ने फांसी लगा ली , करवा चौथ पर अतिरिक्त विश्व बैंक कॉलोनी में घटना

करवा चौथ पर महिला ने की आत्महत्या: पति की ऑनलाइन पूजा की और महिला ने फांसी लगा ली , करवा चौथ पर अतिरिक्त विश्व बैंक कॉलोनी में घटना


  • Hindi News
  • Local
  • Mp
  • Ujjain
  • Worshiped Husband Online And Woman Hanged, Incident At Karwa Chauth In Additional World Bank Colony

उज्जैन19 घंटे पहले

  • कॉपी लिंक

प्रतिकात्मक फोटो

करवा चौथ पर एक महिला ने पति की ऑनलाइन पूजा की और बाद में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। चिमनगंज थाना पुलिस ने बताया कि 31 वर्षीय ममता पति घनश्याम मकवाना निवासी अतिरिक्त विश्व बैंक कॉलोनी का शव बरामद किया है।

वह दो बच्चों की मां थी। जांच में यह बात पता चली है कि उसका पति चालक है और वह ट्राॅला लेकर हैदराबाद गया हुआ है। रात में उसने वीडियो कॉल पर उसकी पूजा की और बाद में बात करने का कहकर फोन काट दिया था। देर रात करीब ढाई बजे अर्जुन सोलंकी नामक युवक ने ममता के फंदे पर लटके होने की सूचना दी।

अर्जुन स्वयं को ममता का रिश्तेदार बताता है। उसने ये जानकारी भी दी कि ममता को देवास निवासी तेजकरण नामक युवक लंबे समय से परेशान करता आ रहा था, जिसकी पूर्व में भी पुलिस को शिकायत की जा चुकी थी।

करवा चौथ पर भी संभवत: उसने फोन कर या यहां आकर ममता को परेशान किया होगा जिसके चलते उसने आत्महत्या जैसा कदम उठाया। पुलिस मामले में मर्ग कायम कर सभी बिंदुओं को ध्यान में रखकर जांच कर रही है।



Source link