कोरोना की मार बरकरार: सागर में इस दिवाली शुरू नहीं होंगे सिनेमाघर, मल्टीप्लेक्स शुरू करना संचालकों को लग रहा घाटे का सौदा

कोरोना की मार बरकरार: सागर में इस दिवाली शुरू नहीं होंगे सिनेमाघर, मल्टीप्लेक्स शुरू करना संचालकों को लग रहा घाटे का सौदा


सागर17 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक

मल्टीप्लेक्स का प्रतीकात्मक फोटो।

  • संक्रमण के डर से आठ माह से बंद हैं सिनेमाघर
  • संचालक बोले- कई तो किराया देने की हालत में नहीं

इस दिवाली पर बॉलीवुड की बड़ी फिल्में जरूर रिलीज हो रही हैं, लेकिन आप मल्टीप्लेक्स या सिनेमाघर में जाकर इनका मजा नहीं ले सकेंगे। क्योंकि शहर के सभी सिनेमाघरों में अब भी ताला जड़ा हुआ हैै। अनलॉक-5 के तहत 15 अक्टूबर से देशभर में सिनेमाघर शुरू करने की अनुमति मिल चुकी है, लेकिन संक्रमण के डर से सिनेमाघर नहीं खुल सके। कोरोना की गाइडलाइन का पालन करते हुए मल्टीप्लेक्स संचालकों को आधी सीटों पर फिल्म दिखाना नुकसान का सौदा लग रहा है।

यही कारण है कि अब दिवाली पर रिलीज होने वाली नई फिल्में ओवर द टॉप (ओटीटी) प्लेटफार्म पर रिलीज की जा रही हैं, जिसमें आपको घर बैठे फिल्मों का मजा तो मिलेगा, लेकिन बॉक्स ऑफिस के गणित और फिल्म रिलीज होने के बाद 100 करोड़, 500 करोड़ की कमाई वाले शब्द नहीं सुनाई देंगे।

अगले एक माह तक भी नहीं शुरू होंगे मल्टीप्लेक्स
सागर के प्लेटिनम प्लाजा मल्टीप्लेक्स के संचालक सतीश साहू ने बताया कि मॉल और किराए की जगह पर खुले मल्टीप्लेक्स पर किराए का लोड है। स्थिति यह है कि कई मल्टीप्लेक्स तो अब किराया देने की स्थिति में भी नहीं है। वहीं, फिल्म निर्माता भी बड़े पर्दे पर फिल्म रिलीज करने की हिम्मत नहीं जुटा पा रहे। ऐसे में दीपावली तक मल्टीप्लेक्स शुरू होना तो दूर, अगले एक माह तक भी इन्हें शुरू करना मुश्किल है।

जानें, क्या है ओटीटी
जहां बगैर केबल कनेक्शन के सीधे इंटरनेट से स्मार्ट फोन या टीवी पर मनोरंजन के तमाम कंटेट देखने की सुविधा मिले। उसे ओवर द टॉप (ओटीटी) प्लेटफार्म कहा जाता है। देश में ओटीटी प्लेटफॉर्म्स पर टीवी के साथ ही वेब सीरीज़, हास्य, योगा कार्यक्रम और फिल्मों की स्ट्रीमिंग लोकप्रिय है।

एक्सपर्ट- सुविधाओं में बदलाव होंगे, लेकिन बड़े पर्दे पर फिल्म देखने का आकर्षण कम नहीं होगा

कोरोना ने कई संभावनाएं भी पैदा की हैं। दोनों ही प्लेटफार्म पर फिल्में रिलीज करने की प्लानिंग चल रही है। इसे मल्टीप्लेक्स का खत्म होना नहीं कह सकते, क्योंकि मनुष्य के शरीर की प्रकृति बाहर निकलने की है। वह ज्यादा समय तक घर में थमा नहीं रहेगा। बाहर निकलेगा। इसलिए जो बेस्ट होगा वह चलेगा।
गोविंद नामदेव, अभिनेता



Source link