- Hindi News
- Local
- Mp
- Ujjain
- For The First Time In This Season, The Mercury Reached 12.80 Degrees, The Day Temperature Rose By 1.30 Degrees,
उज्जैन6 घंटे पहले
- कॉपी लिंक
प्रतिकात्मक फोटो
सीजन में पहली बार गुरुवार को रात का पारा 12.8 डिग्री पर पहुंच गया हालांकि दिन के तापमान में 1.3 डिग्री बढ़ोतरी दर्ज की गई है।
शासकीय जीवाजी वेधशाला से मिली जानकारी के अनुसार गुरुवार को अधिकतम तापमान 33.5 और न्यूनतम तापमान 12.8 डिग्री था। बुधवार को अधिकतम तापमान 32.2 और न्यूनतम तापमान 13.0 डिग्री दर्ज किया था। ऐसे में चौबीस घंटे में दिन के तापमान में 1.3 डिग्री की बढ़ोतरी हुई है।
मौसम विभाग भोपाल के राडार प्रभारी वेदप्रकाश के अनुसार उत्तर भारत में जब भी बर्फबारी होगी, उसके प्रभाव से रात के तापमान में कमी आएगी लेकिन दिन में आसमान खुला रहने से तापमान में बढ़ोतरी होती है। यह क्रम 20 नवंबर तक रहेगा। उसके बाद ठंड असर दिखाएगी।