- Hindi News
- Local
- Mp
- Gwalior
- 4 Jewels Of Gold Weighing Stolen From The Bags Of Women Riding In Tempo, Thieves In Road And Vehicles And Online Thugs Active During Festival Season
ग्वालियर20 घंटे पहले
- कॉपी लिंक
प्रतिकात्मक फोटो
गोला का मंदिर से कम्पू जा रही एक महिला के बैग से 4 तोला वजनी सोने के गहने चोरी हो गए। घटना गुरुवार रात करीब 8 बजे की है। महिला अपने पति के साथ देर रात शिकायत लेकर कम्पू थाने पहुंची। पुलिस ने एफआईआर दर्ज कर ली है।
पुलिस के अनुसार एसएएफ ग्राउंड रोड की रहने वाली विशाखा पत्नी जितेंद्र तोमर का मायका हनुमान कॉलोनी में है। वह बेटे कार्तिक के साथ गुरुवार को मायके गई थीं। वे रात करीब 8 बजे टेंपो से अपने घर जा रही थीं। उन्होंने सोने की चेन और झाले उतारकर बैग में रख लिए थे।
रास्ते में उनका बैग काटकर चोर सोने के जेवर चोरी कर ले गए। वह केआरजी तिराहे पर टेंपो से उतरीं और इसके बाद घर पहुंची, तब उन्हें चोरी का पता लगा। रात करीब 11 बजे उन्होंने कम्पू थाने में पति के साथ पहुंचकर एफआईआर दर्ज कराई।
ओटीपी पूछकर खाते से 45 हजार रुपए निकाले
एक दुकानदार से ओटीपी पूछकर ठग ने खाते से 45 हजार रुपए निकाल लिए। दुकानदार ने क्राइम ब्रांच में शिकायत की है। जनकगंज के रहने वाले पुरुषोत्तम जैन किराने की दुकान चलाते हैं। उनके मोबाइल पर बुधवार को कॉल आया और उसने कहा कि वह एसबीआई से बोल रहा है। उनका नया डेबिट कार्ड बनना है। इसके लिए मोबाइल पर ओटीपी भेजा गया है।
युवक की जेब से रुपए चोरी
नदीगेट के पास एक युवक की जेब काटकर चोर 43 हजार रुपए चोरी कर ले गए। घटना दो दिन पहले की है। जिस युवक की जेब कटी उसका नाम रामप्रताप सिंह निवासी हजीरा है। उसने इंदरगंज थाने में एफआईआर दर्ज कराई है।