नगर निगम की पहल: ग्रीन कंसेप्ट पर बनाएंगे कॉम्प्लेक्स सोलर एनर्जी से किया जाएगा रोशन, 3.93 करोड़ से होगा निर्माण

नगर निगम की पहल: ग्रीन कंसेप्ट पर बनाएंगे कॉम्प्लेक्स सोलर एनर्जी से किया जाएगा रोशन, 3.93 करोड़ से होगा निर्माण


  • Hindi News
  • Local
  • Mp
  • Ujjain
  • Complex To Be Built On Green Concept Will Be Illuminated With Solar Energy, Construction Will Be Done With 3.93 Crore

उज्जैन18 घंटे पहले

  • कॉपी लिंक

प्रतिकात्मक फोटो

नगर निगम ग्रीन कंसेप्ट के आधार पर एक ऐेसा शॉपिंग काॅम्पलेक्स बनाएगा, जिसके काॅमन क्षेत्रों में सोलर एनर्जी के जरिए प्रकाश व्यवस्था की जाएगी। फायर ब्रिगेड के पीछे निगम स्वामित्व की जमीन पर 3.93 करोड़ रुपए की लागत से इसे बनाया जाएगा।

नगर निगम आयुक्त क्षितिज सिंघल ने बताया निगम आय में बढ़ोतरी के लिए वार्ड 19 के तहत फायर ब्रिगेड बिल्डिंग के पीछे, निगम स्वामित्व की खाली जमीन पर शाॅपिंग काॅम्पलेक्स का निर्माण प्रस्तावित है। शहर के बीच 1800 वर्गमीटर में बनाए जाने वाले इस शॉपिंग काॅम्प्लेक्स में दुकानों के साथ ऑफिस चैंबर्स बनाए जाएंगे।

काॅम्पलेक्स निर्माण में दिव्यांगों और वरिष्ठ नागरिकों को ध्यान में रखते हुए उनकी सुविधाओं और उनके सुलभ आवागम के लिए रैम्प बनाई जाएगी। इसके अलावा पेयजल व्यवस्था, महिला और पुरुषों के लिए अलग-अलग शौचालय भी रहेंगे।

काॅम्प्लेक्स को आगजनी की घटनाओं से सुरक्षा की दृष्टि से फायर सेफ्टी फीचर्स की व्यवस्था भी प्रस्तावित की है। पहले तल पर आवागमन के लिए स्टेयर केस और लिफ्ट का प्रावधान किया है। कॉम्प्लेक्स के बेसमेंट में पार्किंग की व्यवस्था की जाकर भूतल और प्रथम तल पर विभिन्न साईज की दुकानों और ऑफिस चैंबर के साथ बच्चों के मनोरंजन के लिए प्ले जोन और दूसरे तल पर ऑफिस चैंबर्स के साथ ही कैफेटेरिया बनाया जाएगा।



Source link