भोपाल9 मिनट पहले
- कॉपी लिंक
नगर निगम और सफाई कर्मचारियों के बीच चल रही रस्साकसी खत्म हो गई है।
- 6 हजार से ज्यादा कर्मचारियों को होगा फायदा, 25 दिन के बजाय 30 दिन का मिलेगा वेतन
- दिवाली पर 800 से 900 टन रोजाना निकलने वाला कचरा एक हजार टन के पार पहुंच जाता है
भोपाल नगर निगम के वाहन चालक और सफाई कर्मचारियों की दिवाली पर हड़ताल से कचरा न उठने से घबराए नगर निगम ने एक आदेश निकाला है, जिसमें कहा गया है कि निगम के कचरा वाहन चालक और सफाई कर्मचारियों को हर माह 30 दिन का वेतन दिया जाएगा। साथ ही, महीने की 5 तारीख तक कर्मचारियों को सैलरी का भुगतान किया जाएगा। इसमें निगम माह के आखिर में एक दिन का ब्रेक लेकर सैलरी जारी करेगा। निगम आयुक्त वीएस चौधरी कोसलानी ने आदेश में कहा है कि सभी सफाई कर्मचारियों की सैलरी एक साथ तय तारीख में ही भेजी जाए।

नगर निगम ने जारी किया आदेश।
बता दें कि नगर निगम कर्मचारी 11 नवंबर से अनिश्चितकालीन हड़ताल पर जाने वाले थे। सफाई कर्मचारियों ने हड़ताल तीन चरणों में करने की योजना बनाई थी, लेकिन निगम ने पहले ही आदेश जारी कर कर्मचारियों की मांगें मान लीं। इससे निगम के 6 हजार से ज्यादा कर्मचारियों को फायदा होगा। निगम ने आदेश में इन कर्मचारियों को ठेकेदारी प्रथा से अलग कर अपना कर्मचारी बनाने जा रहा है।
सफाई मजदूर कांग्रेस के जिला अध्यक्ष अनिल सरवन ने बताया कि निगम ने सफाई कर्मचारियों और कचरा वाहन चालकों को 25 दिन के बजाय 30 दिन का वेतन देने की मांग मान ली है। साथ ही, निगम इन कर्मचारियों को ठेके की व्यवस्था को भी खत्म करने जा रही है। बता दें कि कर्मचारियों की प्रमुख मांगें 25 दिवसीय कर्मचारियों को नियमित करने, कर्मचारियों का बीमा, कर्मचारियों को उनके मूल पद नाम से संबोधित करने के साथ पदभार की थीं।
अब दिवाली में कचरा उठने की नहीं होगी समस्या
खासतौर से दिवाली के दौरान शहर में कचरा निकलना बढ़ जाता है। 800 से 900 टन रोजाना निकलने वाला कचरा एक हजार टन के पार हो जाता है। ऐसे में निगम हर वार्ड स्तर पर सफाई के विशेष अभियान की तैयारी कर रहा था, लेकिन उससे पहले ही नगर निगम ने मामले को सुलझा लिया है। फिलहाल हड़ताल टल गई है। इससे दिवाली पर सफाई व्यवस्था प्रभावित नहीं होगी।