भोपाल में आईटी का छापा: विज्ञापन कंपनी व्यापक इंटरप्राइजिज के दफ्तार सुबह-सुबह टीम पहुंची; आय से अधिक सम्पत्ति का मामला

भोपाल में आईटी का छापा: विज्ञापन कंपनी व्यापक इंटरप्राइजिज के दफ्तार सुबह-सुबह टीम पहुंची; आय से अधिक सम्पत्ति का मामला


  • Hindi News
  • Local
  • Mp
  • Breaking Bhopal The Team Arrived Early In The Morning To The Advertising Company Broad Enterprises; Disproportionate Assets Case

भोपाल20 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक

आईटी ने सुबह-सुबह मालवीय नगर स्थित कंपनी के ऑफिस पर छापा मारा।

  • बताया जाता है कि कांग्रेस सरकार में विज्ञापन का ठेका मिला था
  • भोपाल के साथ ही रायपुर में भी छापे की कार्रवाई बताई जा रही

भोपाल के टीटी नगर थाना क्षेत्र मालवीय नगर में व्यापक इंटरप्राइजिज पर शुक्रवार सुबह-सुबह इन्कम टैक्स (आईटी) ने छापा मारा। टीम द्वारा मालवीय नगर समेत अन्य जगहों पर छापे मारे राजधानी के कई अन्य ठिकानों पर भी एक साथ कार्रवाई किए जाने की बात सामने है। इसमें भोपाल के साथ ही रायपुर में भी एक साथ कंपनी के ऑफिस और अन्य ठिकानों पर छापा मारा गया। यह कंपनी एडवरटाइजमेंट कंपनी है। व्यापक इंटरप्राइजिज के मालिक का नाम मुकेश श्रीवास्तव बताया जाता है। आईटी के अनुसार यह छापा आय से अधिक सम्पत्ति का मामला है।

कांग्रेस के करीबी कंपनी के मालिक

जानकारी के अनुसार कांग्रेस सरकार में कंपनी को करोड़ों का एडवरटाइजमेंट का काम मिला था। इसके पहले भी मुकेश एक अन्य कंपनी के साथ काम कर चुके हैं। छत्तीसगढ़ में भी एडवरटाइजमेंट का काम कर चुके हैं। अब बताया जाता है कि कमलनाथ सरकार बनने के बाद कमलनाथ के करीबी के साथ पूरे प्रदेश में एडवरटाइजमेंट का काम किया था। कार्रवाई जारी है। अभी तक अधिकारियों ने कोई जानकारी सार्वजनिक नहीं की है।



Source link