- Hindi News
- Local
- Mp
- Ujjain
- Ritual Plans Will Be Made, Donation Amount Will Be Fixed, Facilities Will Also Be Improved With Facilities For Devotees.
उज्जैन14 मिनट पहले
- कॉपी लिंक
निर्माणाधीन महाकाल हेरिटेज काॅरिडाेर में शिवकथा की मूर्तियां लगेंगी।
- महाकाल-रुद्रसागर प्रोजेक्ट में 154 करोड़ रु. के काम होंगे
महाकालेश्वर मंदिर को देश के अन्य बड़े मंदिरों की तर्ज पर सुविधाजनक बनाने के साथ श्रद्धालुओं को दी जाने वाली सेवाएं भी उन्नत की जाएंगी। इसके लिए मंदिर में होने वाली पूजा, अनुष्ठान का कंपलीट प्लान बनाया जाएगा। इसमें तय रहेगा कि कौन सी पूजा का कितना दान लगेगा, इसकी रसीद कहां से मिलेगी और कहां पर अनुष्ठान किया जाएगा। इसके लिए पंडित भी तय किए जाएंगे।
महाकाल मंदिर को विकसित किया जा रहा है। इसके तहत एक तरफ जहां स्मार्ट सिटी मंदिर के पीछे रुद्रसागर के किनारे 96 करोड़ के विकास कार्य करा रही है, वहीं मंदिर प्रबंध समिति ने भी करीब 60 करोड़ रुपए की योजनाएं लागू की हैं। इसके अलावा स्मार्ट सिटी के महाकाल-रुद्रसागर प्रोजेक्ट के दूसरे चरण के लिए भी योजनाएं बनाने का काम शुरू हो गया है।
यह प्लान करीब 154 करोड़ रुपए का होगा। प्रशासन ने इन योजनाओं के अलावा मंदिर परिसर का विस्तार करने और जमीन अधिग्रहण की योजनाएं भी बनाई हैं। इनमें दानदाताओं के माध्यम से नई धर्मशाला, प्रवचनधाम, अन्नक्षेत्र और अतिथि निवास जैसी योजनाएं भी लागू की जाएंगी। इन योजनाओं को संभागायुक्त आनंद शर्मा ने अन्य अफसरों के साथ देखा और बैठक ली।
मंदिर के सामने के हिस्से में मकानों का अधिग्रहण किया जाएगा
बैठक में मंदिर समिति के शिखर दर्शन चौक, महाराजवाड़ा से मंदिर तक अंडर पास बनाने और नंदीगृह विस्तार की योजनाओं पर भी चर्चा की गई। शिखर दर्शन चौक का काम शुरू हो गया है। समिति के फेसिलिटी सेंटर-2 का काम भी रफ्तार से चल रहा है।
मंदिर के सामने के हिस्से में मकानों का अधिग्रहण किया जाना है। मंदिर में नागपंचमी, शिवरात्रि, श्रावण सोमवार को एक लाख से ज्यादा श्रद्धालुओं का आगमन होता है। इन्हें कतारबद्ध तरीके से दर्शन कराने के लिए स्मार्ट सिटी ने 700 मीटर लंबे महाकाल हेरिटेज कॉरिडोर में अस्थायी बेरिकेडिंग प्रस्तावित की है।
कॉरिडोर में चार कतार में बेरिकेडिंग होगी। यह बेरिकेड्स पर्व-त्योहार पर लगेंगे और बाद में हटा लिए जाएंगे। कॉरिडोर में पुरूष, महिला शीघ्र दर्शन व व्यवस्था में लगे पुलिस व अन्य कर्मचारियों के आवागमन की व्यवस्था होगी।