महिला ने की आत्महत्या: महिला ने फांसी लगाकर की खुदकुशी, बच्चे नहीं हो रहे थे इस वजह से वह परेशान रहती थी महिला

महिला ने की आत्महत्या: महिला ने फांसी लगाकर की खुदकुशी, बच्चे नहीं हो रहे थे इस वजह से वह परेशान रहती थी महिला


ग्वालियर19 घंटे पहले

  • कॉपी लिंक

प्रतिकात्मक फोटो

मुरार की रहने वाली एक महिला ने गुरुवार को फांसी लगाकर खुदकुशी कर ली। महिला के बच्चे नहीं हो रहे थे। इस वजह से वह परेशान रहती थी। महिला और उसका पति बच्चा गोद लेने की तैयारी कर रहे थे। इसी को लेकर गुरुवार को आपस में विवाद भी हुआ था।

टीआई मुरार अजय सिंह पवार ने बताया कि मुरार स्थित चिक संतर के रहने वाले संजीव सोनी की पत्नी ज्योति (35) के बच्चे नहीं हो रहे थे। इसके चलते उनकी पत्नी परेशान रहती थी। दोनों ने बच्चे को गोद लेने का निर्णय लिया। गुरुवार को दोनों में झगड़ा हो गया। ज्योति अपने कमरे में गई और उसने फांसी लगा ली। परिजनों ने पुलिस को सूचना दी। शव को पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया गया।



Source link