साउथ अफ्रीकी वनडे, टी20 टीम का ऐलान, क्रिस मौरिस-इमरान ताहिर को मौका नहीं

साउथ अफ्रीकी वनडे, टी20 टीम का ऐलान, क्रिस मौरिस-इमरान ताहिर को मौका नहीं


साउथ अफ्रीकी टीम में मौरिस, ताहिर को जगह नहीं

साउथ अफ्रीका दौरे पर जाएगी इंग्लैंड की टीम (England Tour of South Africa), 27 नवंबर से होगा टी20 सीरीज का आगाज, वनडे सीरीज 4 दिसंबर से शुरू होगी.


  • News18Hindi

  • Last Updated:
    November 6, 2020, 6:14 PM IST

नई दिल्ली. इंडियन प्रीमियर लीग 2020 के बाद अब फैंस को बेहतरीन इंटरनेशनल क्रिकेट का डोज मिलने वाला है. भारतीय फैंस विराट कोहली की सेना ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ लोहा लड़ते देखेंगे वहीं अब साउथ अफ्रीका ने भी इंग्लैंड के खिलाफ वनडे और टी20 सीरीज के लिए अपनी टीम का ऐलान कर दिया है.

साउथ अफ्रीका ने वनडे और टी20 सीरीज के लिए 24 सदस्यीय टीम का ऐलान किया है. टीम की कप्तानी क्विंटन डिकॉक के हाथों में है और स्क्वाड में डुप्लेसी, मिलर, नॉर्खिया जैसे खिलाड़ियों को भी जगह मिली है. वहीं आईपीएल 2020 में बेहद ही अच्छा प्रदर्शन करने वाले क्रिस मौरिस को मौका नहीं मिला है. साथ ही टी20 टीम में इमरान ताहिर को भी नहीं चुना गया है.

साउथ अफ्रीका की टीम- क्विंटन डीकॉक, टेंडा बावुमा, जूनियर डाला, फाफ डुप्लेसी, फोर्टुइन हेनरिक्स, रीजा हेनरिक्स, हेनरिच क्लासेन, जॉर्ज लिंडे, केशव महाराज, जानेमन मलान, डेविड मिलर, लुंगी एन्गिडी, एनरिच नॉर्खिया, फेहलुकवायो, प्रीटोरियस, कागिसो रबाडा, तबरेज शम्सी, सिंपाला, जेजे स्मट्स, स्टुरमैन, वैन बिलजॉन, वेन डार दुसां, वेरियेन.

इंग्लैंड की टीम साउथ अफ्रीका दौरे पर 3 वनडे और 3 टी20 मैचों की सीरीज खेलेगी. 27 नवंबर से टी20 सीरीज का आगाज होगा , वनडे सीरीज 4 दिसंबर से शुरू होगी.





Source link