ऋषभ पंत ने आईपीएल 2020 में खेले 12 मैचों मे महज 28.50 के औसत से 285 रन बनाए हैं.
गौतम गंभीर (Gautam Gambhir) ने कहा, ”आपको ऋषभ पंत से तुलना करना बंद करना होगा कि वह एमएस धोनी के विकल्प हैं. यह एक चीज है जिसे मीडिया को बंद करने की जरूरत है. क्योंकि मीडिया जितना इसके बारे में बात करेगा, वह उतना ही इस बारे में सोचेंगे. वह कभी धोनी नहीं हो सकते हैं. उन्हें ऋषभ पंत बनना है.”
- News18Hindi
- Last Updated:
November 6, 2020, 7:05 PM IST
किसी वक्त पर तीनों फॉर्मेट में भारतीय टीम का हिस्सा और धोनी के उत्तराधिकारी के रूप में देखे जाने के बाद अब ऋषभ पंत भारत के सीमित ओवरों के स्क्वॉड खिलाड़ी के रूप में भी संघर्ष कर रहे हैं. इंडियन प्रीमियर लीग में उनके प्रदर्शन के साथ तुलना जुड़ी रही. इसी कड़ी में गौतम गंभीर ने अब धोनी और पंत की तुलना को बंद करने की बात कही है. गंभीर को लगता है कि अगला धोनी बनना ऋषभ पंत को काफी मुश्किल पड़ सकता है. पंत को अपना खुद का बेस्ट वर्जन बनने की जरूरत है.
Orange Cap in IPL 2020: विराट कोहली ही बचा सकते हैं केएल राहुल की ऑरेंज कैप, 2 बल्लेबाजों से खतरा
गौतम गंभीर (Gautam Gambhir) ने ईएसपीएनक्रिकइंफो पर कहा, ”आपको ऋषभ पंत से तुलना करना बंद करना होगा कि वह एमएस धोनी के विकल्प हैं. यह एक चीज है जिसे मीडिया को बंद करने की जरूरत है. क्योंकि मीडिया जितना इसके बारे में बात करेगा, वह उतना ही इस बारे में सोचेंगे. वह कभी धोनी नहीं हो सकते हैं. उन्हें ऋषभ पंत बनना है. एमएस धोनी जब दृश्य में आए थे, तब उनकी रेंज बहुत ज्यादा थी. और ऋषभ पंत, क्योंकि वह छक्के मार सकते हैं, लोगों ने उनकी तुलना महेंद्र सिंह धोनी से करनी शुरू कर दी.”हालांकि इस बात में कोई संदेह नहीं है कि ऋषभ पंत का स्ट्रोक मेकिंग काफी कम रहा है. गंभीर को ऐसा लगता है कि 23 वर्षीय खिलाड़ी को सबसे पहले अपनी विकेटकीपिंग पर काम करने की जरूरत है, जो बेहद सामान्य है.
उन्होंने आगे कहा, ”ऋषभ पंत को अभी बहुत सुधार करने की जरूरत है. विशेष रूप से विकेटकीपिंग में, लेकिन बल्लेबाजी के लिहाज से भी. मुझे उम्मीद थी कि वह मुंबई इंडियंस के खिलाफ रन बनाएंगे. लेकिन गेंदबाज स्मार्ट हो रहे हैं, उन्होंने ऑफ स्टम्प के बाहर पंत को गेंदबाजी की और वह स्ट्रगल करने लगे. यही वजह है कि सबसे पहले और सबसे महत्वपूर्ण बात यह है कि उनके और मीडिया के आसपास के लोगों को उनकी तुलना एमएस धोनी से करने से रोकने की जरूरत है.”
IPL 2020: नीतीश राणा के साथ पार्टी करती दिखीं आंद्रे रसेल की पत्नी जैसिम, हुक्का पीकर उड़ाया धुआं
बता दें कि दिल्ली कैपिटल्स आईपीएल 2020 लीग स्टेज में दूसरे स्थान पर रही. इस सीजन में ऋषभ पंत का योगदान और परफॉर्मेंस ज्यादा प्रभावशाली नहीं रहे. विकेटकीपिंग के लिए भी उनकी काफी आलोचना की गई. आईपीएल के इस सीजन में उन्होंने 12 मैचों में 28.50 की औसत और 109.61 के स्ट्राइक रेट से 285 रन बनाए. इस दौरान उन्होंने एक भी अर्धशतक नहीं जड़ा. वह इस सीजन में 27 चौके और 7 छक्के ही लगा पाए.