IPL 2020: दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ बुमराह ने बरपाया कहर
मुंबई इंडियंस ने दिल्ली कैपिटल्स (Mumbai Indians vs Delhi Capitals) को पहले क्वालिफायर में मात देकर फाइनल में जगह बनाई, जसप्रीत बुमराह (Jasprit Bumrah) बने जीत के हीरो.
- News18Hindi
- Last Updated:
November 6, 2020, 6:16 AM IST
जसप्रीत बुमराह की रिकॉर्डतोड़ प्रदर्शन
बड़ा खिलाड़ी हमेशा बड़े मौके पर अपना सर्वश्रेष्ठ खेल दिखाता है. दाएं हाथ के इस तेज गेंदबाज ने भी कुछ ऐसा ही किया. मुंबई इंडियंस के इस तेज गेंदबाज ने दिल्ली कैपिटल्स के बल्लेबाजों को अपनी गेंदों की हवा तक नहीं लगने दी और बुमराह ने 4 ओवर में 14 रन देकर 4 विकेट झटक डाले. आपको बता दें ये बुमराह का आईपीएल ही नहीं टी20 करियर का बेस्ट प्रदर्शन है. साथ ही मुंबई इंडियंस की ओर से ये प्लेऑफ में सबसे अच्छे गेंदबाजी आंकड़े हैं. जसप्रीत बुमराह ने आईपीएल 2020 में दूसरी बार चार विकेट हॉल लिया है और ये कारनामा करने वाले वो एकलौते गेंदबाज हैं. बुमराह इस आईपीएल में सबसे ज्यादा 27 विकेट भी झटक चुके हैं. बुमराह आईपीएल इतिहास के एक सीजन में सबसे ज्यादा विकेट झटकने वाले गेंदबाज भी बन चुके हैं. उनसे पहले 26 विकेट लेकर भुवनेश्वर कुमार के नाम ये रिकॉर्ड था.
IPL 2020: पहली गेंद पर आउट हुए रोहित शर्मा, ऐसा शर्मनाक रिकॉर्ड बनाया कि नहीं आएगा यकीनबुमराह ने कैसे दिलाई मुंबई इंडियंस को जीत
दिल्ली के खिलाफ मुंबई इंडियंस को ट्रेंट बोल्ट ने पहले ही ओवर में दो विकेट लेकर गजब शुरुआत दिलाई. लेकिन जब गेंद बुमराह के हाथों में आई तो उन्होंने दिल्ली के सबसे कामयाब बल्लेबाजों शिखर धवन और कप्तान श्रेयस अय्यर का विकेट चटकाकर उसकी कमर ही तोड़ दी. शिखर धवन को तो उन्होंने बेहतरीन इनस्विंग यॉर्कर पर बोल्ड किया. वहीं अय्यर को भी उन्होंने अपने लेंग्थ गेंद पर फंसाया. बुमराह ने 65 रन बना चुके स्टोयनिस को भी गजब की इन स्विंगर पर बोल्ड किया. डेनिलयल सैम्स भी बुमराह की यॉर्कर का शिकार बने. कुल मिलाकर बुमराह ने हर तरह की गेंद से कहर बरपाया. इस बार ऐसा लग रहा है कि बुमराह मुंबई इंडियंस को पांचवीं बार आईपीएल चैंपियन बनाकर ही दम लेंगे.