महेंद्र सिंह धोनी इन दिनों जिम में अपने भाई के साथ पसीना बहाते नजर आ रहे हैं.
अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट (International cricket) से संन्यास लेने के बाद टीम इंडिया के पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी (Mahendra Singh Dhoni) अपने भाई नरेंद्र सिंह धोनी के साथ जिम में पसीना बहाते हुए देखे गए हैं.
- News18Hindi
- Last Updated:
November 6, 2020, 11:45 AM IST
IPL से चेन्नई सुपर किंग्स के बाहर होने के बाद महेंद्र सिंह धोनी अपने परिवार के लोगों के साथ समय बिता रहे हैं. ऐसे में वे खुद को फिट रखने के लिए जिम में पसीना बहा रहे हैं. जिम में उनको अपने भाई नरेंद्र सिंह धोनी के साथ एक्सरसाइज करते देखा गया है, जिसकी तस्वीर सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है.
Back to the gym – @msdhoni and his brother training together! #Dhoni #MSDhoni #MahiWay pic.twitter.com/AL4RJTryBX
— MS Dhoni Fans Official (@msdfansofficial) November 5, 2020
राजनीतिक दल राजनीति में आने का दे चुके हैं न्योता
क्रिकेट की दुनिया के बादशाह रहे महेंद्र सिंह धोनी इंटरनेशनल क्रिकेट से संन्यास ले चुके हैं. ऐसे में झारखंड के क्षेत्रीय दलों के साथ ही राष्ट्रीय दलों ने महेंद्र सिंह धोनी को अपनी पार्टी के साथ जुड़ने का न्योता दिया है. 15 अगस्त को अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट से संन्यास लेने के बाद धोनी को लेकर अब चर्चा तेज हो चली है कि आने वाले समय में धोनी राजनीति की पिच पर खेलते हुए नजर आ सकते हैं.
ऐसी चर्चाओं के बाद झारखंड के तमाम राजनीतिक दलों ने इसका स्वागत किया है. सभी पार्टियां धोनी को लेकर उत्सुक नजर आ रही हैं. बीजेपी धोनी को पार्टी में आने का न्योता भी दे चुकी है. बीजेपी सांसद संजय सेठ ने कहा कि धोनी चाहेंगे तो उनसे रांची आने पर बात की जाएगी. उन्होंने कहा कि धोनी की इच्छा पर ही सब कुछ निर्भर है. अगर वह बीजेपी ज्वाइन करना चाहते हैं तो पार्टी उनसे जरूर बात करेगी.
कांग्रेस ने भी धोनी के राजनीति में आने की चर्चाओं का स्वागत किया है. प्रदेश कांग्रेस के कार्यकारी अध्यक्ष राजेश ठाकुर ने कहा कि राजनीति में आने पर धोनी का स्वागत किया जाएगा. उन्होंने कहा कि धोनी युवाओं के रोल मॉडल रहे हैं. लिहाजा उनको युवाओं को ही ध्यान में रखकर राजनीति करनी चाहिए.
इन सबके बीच जेएमएम ने भी धोनी को लेकर उत्सुकता दिखाई है. पार्टी के केंद्रीय महासचिव विनोद पाण्डेय ने कहा कि धोनी का राजनीति में आना खुशी की बात है. और अगर वह जेएमएम में शामिल होने की इच्छा दिखाते हैं तो उनका स्वागत किया जाएगा.