दिगौड़ा18 घंटे पहले
- कॉपी लिंक
- नायब तहसीलदार से शिकायत करने के बाद भी जांच करने नहीं पहुंचे
क्षेत्र के मऊ बुजुर्ग में शासकीय भूमि पर अतिक्रमण कर पक्का निर्माण किया जा रहा है। सरकारी कर्मचारियों की मिलीभगत से निर्माण कार्य हो रहा है। जिस पर कार्रवाई नहीं की जा रही है।
मऊबुजुर्ग निवासी भरतराम पटैरिया ने कहा कि जतारा रोड पर शासकीय विद्यालय के पास अतिक्रमण कर मकान बनाया जा रहा है। जिसकी जानकारी कार्यालय नायब तहसीलदार दिगौड़ा में कई बार आवेदन शिकायत की गई, लेकिन अभी तक मौके पर कर्मचारियों को भेजकर जांच नहीं कराई गई और न ही अतिक्रमण हटाया गया। जिससे अतिक्रमणकारियों के हौसले बुलंद है। सरकारी जमीन पर पक्का निर्माण कराने में जुटे हुए है।