पिपरिया9 घंटे पहले
- कॉपी लिंक
प्रतिकात्मक फोटो
आबकारी टीम द्वारा गुरुवार रात 55 लीटर अवैध शराब का परिवहन करते हुए एक व्यक्ति को बाइक समेत पकड़ा गया है। वहीं उसका दूसरा साथी मौके का फायदा उठाकर भाग निकला।
क्षेत्रीय आबकारी अधिकारी नीलेश पवार ने बताया कि शहर के बीजनवाड़ा तिराहे के पचमढ़ी रोड क्षेत्र में गुरुवार रात बाइक पर अवैध शराब ले जाते हुए संतोष पिता दम्मुलाल कहार को गिरफ्तार किया गया है।
जिस बाइक पर शराब ले जाई जा रही थी उस पर कोई नंबर नहीं मिला है। संतोष कहार को न्यायालय में पेश किया गया जहां से उसे जेल भेज दिया गया है। उसका एक अन्य साथी रामभरोस मौका पाकर भाग गया है जिसकी तलाश की जा रही है।