इंदौर5 मिनट पहले
- कॉपी लिंक
विजय नगर पुलिस ने बुलेट चालक युवती के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है।
फुड लैंड चौराहे पर बुलेट सवार एक युवती ने एक्टिवा सवार युवक को टक्कर मार दी। युवक ने उससे देखकर गाड़ी चलाने को कहा तो युवती और उसके दोस्त ने उसे पीट दिया।
विजय नगर पुलिस ने स्कीम नंबर 74 डीएच 3 में रहने वाले नितिन पिता गिरजेश सिंह चौहान की रिपोर्ट पर बुलेट सवार युवती के खिलाफ केस दर्ज किया है। नितिन ने बताया कि वह फुड लैंड चौराहे से अपनी एक्टिवा से जा रहा था। तभी बुलेट चालक युवती ने लापरवाही पूर्वक गाड़ी चलाते हुए उसे टक्कर मार दी।
युवती के साथ उसका दोस्त बैठा हुआ था। टक्कर लगने के बाद खुद को संभालते हुए नितिन ने विरोध स्वरूप युवती को कहा कि गाड़ी देखकर नहीं चला सकते हो क्या। इस पर युवती ने उसे गालियां दी और फिर दोनों ने मिलकर उसे पीट दिया। साथ ही धमकाते हुए चले गए।