उज्जैन एसटीएफ ने पकड़ा: 26 लाइन के हाईटेक जंक्शन पर आईपीएल क्रिकेट का सट्टा

उज्जैन एसटीएफ ने पकड़ा: 26 लाइन के हाईटेक जंक्शन पर आईपीएल क्रिकेट का सट्टा


  • Hindi News
  • Local
  • Mp
  • Ujjain
  • IPL 2020 Betting (Satta) In Madhya Pradesh Ujjain; Rs One Lakh Cash Recovered Including 45 Mobiles, 2 Laptops

उज्जैन11 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक

सटोरियों से जब्त मोबाइल जंक्शन, इसी से सट्टा बोली लगती है।

  • नीमच के 6 सटोरियों से 26 लाइन का हाईटेक जंक्शन जब्त, 45 मोबाइल, 2 लैपटॉप सहित 1 लाख पांच हजार मिले
सटोरियों पकड़ कर ले जाती उज्जैन एसटीएफ और बरामद मोबाइल।

सटोरियों पकड़ कर ले जाती उज्जैन एसटीएफ और बरामद मोबाइल।

आबूधाबी में खेले जा रहे आईपीएल क्रिकेट मैच पर नीमच के सटोरिये लाखों के दांव लगा रहे थे। मुखबिर से खबर मिलने पर एसटीएफ उज्जैन की टीम ने देवास जिले के सोनकच्छ के एक रिसोर्ट में शुक्रवार की देर रात दबिश देकर सटोरियों को धर दबोचा। इनसे 26 लाइन का हाईटेक ब्रीफकेस जंक्शन, 45 मोबाइल और 2 लैपटॉप जब्त हुए। एक लाख पांच हजार नकदी समेत दो कार भी बरामद हुई।
एसटीएफ एसपी मनीष खत्री, डीएसपी अर्चना रावत व निरीक्षक दीपिका शिंदे ने शनिवार दोपहर को पुलिस लाइन में क्रिकेट के सट्टे का खुलासा किया। एसटीएफ ने बताया कि नीमच निवासी रितेश उर्फ कालू जैन, प्रशांत उर्फ गुल्लू जसवानी, सुनील उर्फ चिक्की गोयल, इसरार अली, ज़ाहिद कादरी, ब्रजेश जैन को गिरफ्तार किया गया है।
पकड़े गए सटोरिये लैपटॉप पर पेन ड्राइव से आरएसीइ सॉफ्टवेयर के माध्यम से सट्टा लगाने वाले लोगों के एकाउंट में लेनदेन का हिसाब करते थे। 26 लाइन का हाईटेक ब्रीफकेस भी संभवतः बड़े शहर के सटोरियों की मदद से बनवाया गया है, जिसमे एक साथ एक बार में चार लोग कनेक्ट होकर बात कर सट्टा लगा सकते हैं।
भोपाल में एफआईआर और देवास कोर्ट में पेशी
एसपी मनीष खत्री ने बताया कि आरोपी सटोरियों के खिलाफ भोपाल एसटीएफ थाने में मुकदमा दर्ज किया गया है। रिमांड के लिए आरोपियों को देवास कोर्ट में पेश किया है।



Source link