दहशत: रतलाम में मुनीम की आंखों में मिर्च झोंककर 9 लाख रुपए लूटे

दहशत: रतलाम में मुनीम की आंखों में मिर्च झोंककर 9 लाख रुपए लूटे


रतलाम18 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक

अस्पताल में भर्ती मुनीम अशोक उर्फ लक्ष्मीनारायण को संभालते साथी।

  • दिनदहाड़े लूट की वारदात, सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही पुलिस

पीछे से दो पहिया वाहन पर आए दो युवकों ने प्रताप नगर ब्रिज उतर रहे मंडी व्यापारी के मुनीम की आंख में मिर्ची झोंक कर 9 लाख रुपए लूट लिए। छीना झपटी में मुनीम को सिर और बाएं हाथ पर चोट लगी। लूट की इस वारदात के बाद शहर के लोग दहशत में आ गए है।
घटना के बाद मुनीम मंडी पहुंचा जहां से व्यापारी और हम्मालों ने उन्हें अस्पताल लाकर भर्ती कराया। मौके पर पुलिस पहुंची आरोपियों का पता लगाने के लिए सीसीटीवी कैमरे के फुटेज देख रहे है।अनाज मंडी के महादेव ट्रेडर्स में अकाउंटेंट रत्नेश्वर रोड निवासी 48 वर्षीय अशोक उर्फ लक्ष्मीनारायण पिता नंदकिशोर जायसवाल शनिवार दोपहर को भोजन करने के लिए घर गए थे।
लौटते समय फ्रीगंज रोड स्थित आईडीएफसी बैंक से रुपए लेकर हरे रंग के कपड़े के झोले में रखे। बैंक से बाइक पर मंडी जा रहे थे। ब्रिज उतरते वक्त पीछे से दो पहिया वाहन पर आए युवकों ने उनकी आंख में मिर्ची झोंक दी। बाइक से गिरने पर अशोक उर्फ लक्ष्मीनारायण से आरोपियों ने हरे रंग का कपड़े का झोला छीन लिया। छीना झपटी में अशोक उर्फ लक्ष्मीनारायण के सिर और बाएं हाथ पर चोट लगी। आरोपी झोला छीन कर भाग गए।
घटना के बाद अशोक बाइक से मंडी पहुंचे और घटना की जानकारी दी। मंडी से व्यापारी लोकेश चोपड़ा, हम्माल अमित, जमादार शेरू भाई ने कार से अशोक को जिला अस्पताल लाकर भर्ती कराया। घटना की जानकारी मिली तभी स्टेशन रोड माणक चौक थाने से पुलिस फोर्स पहुंचा। आरोपियों का पता लगाने के लिए सीसीटीवी कैमरों के फुटेज मंगवाए हैं।
पहले भी हुई लूट की कोशिश
मंडी में 8 दिन पहले भी एक व्यापारी के साथ इसी तरह से लूट का प्रयास हुआ था। प्रतिरोध करने पर आरोपी मौके से भाग गए। घटना की एफआईआर दर्ज नहीं हुई थी।



Source link