दिवाली पर Mahindra का सरकारी कर्मचारियों के लिए धांसू ऑफर, जानिए पूरी स्कीम

दिवाली पर Mahindra का सरकारी कर्मचारियों के लिए धांसू ऑफर, जानिए पूरी स्कीम


महिंद्रा ने सरकारी कर्मचारियों के लिए दिवाली पर खास ऑफर की घोषणा की है.

महिंद्रा के Sarcar 2.0 ऑफर के तहत यदि सरकारी कर्मचारी (Government employee) महिंद्रा की कोई भी कार खरीदते है तो उन्हें 7.25 प्रतिशत की दर से 8 साल तक के लिए ऑटो लोन (Auto loan) मिलेगा. इसके अलावा आपको 799 रुपये प्रति लाख की न्यूनतम ईएमआई (EMI) का लाभ भी मिल सकता है.


  • News18Hindi

  • Last Updated:
    November 7, 2020, 7:50 AM IST

नई दिल्ली. महिंद्रा (Mahindra) ने इस दिवाली को सरकारी कर्मचारियों (Government employees) के लिए खास बनाने के लिए धांसू ऑफर शुरू किया है. सरकारी कर्मचारियों के लिए शुरू किए अपने ऑफर को महिंद्रा ने Sarcar 2.0 नाम दिया है. इस ऑफर के तहत सरकारी कर्मचारी यदि महिंद्रा की कोई भी कार खरीदते है तो उन्हें 11,500 रुपये का अतिरिक्त डिस्काउंट (Extra discount) मिलेगा. इसके अलावा कंपनी ने अपनी इस स्कीम में सरकारी कर्मचारियों के लिए आकर्षक ब्याज दर पर ऑटो लोन की सुविधा भी मुहैया कराई है. आइए जानते है महिंद्रा के Sarcar 2.0 ऑफर की पूरी डिटेल….

आकर्षक ब्याज दर पर ऑटो लोन- Sarcar 2.0 ऑफर के तहत यदि सरकारी कर्मचारी महिंद्रा की कोई भी कार खरीदते है तो उन्हें 7.25 प्रतिशत की दर से 8 साल तक के लिए ऑटो लोन मिलेगा. इसके अलावा आपको 799 रुपये प्रति लाख की न्यूनतम ईएमआई का लाभ भी मिल सकता है.

यह भी पढ़ें: Tata Harrier Camo: दमदार इंजन के साथ हुई लॉन्च, जानिए कीमत और फीचर्स के बारे में…
कैश डिस्काउंट- सरकारी कर्मचारियों को महिंद्रा अपने ऑफर में 11,500 रुपये का अतिरिक्त डिस्काउंट दे रही है. यदि सरकारी कर्मचारी महिंद्रा की बोलेरो या स्कॉर्पियो खरीदते है तो उन्हें 6,500 रुपये का कैश ऑफर और 10,000 रुपये का एक्सचेंज ऑफर भी मिलेगा. लोन कराने पर नहीं लगेगी प्रोसेसिंग फीस- यदि सरकारी कर्मचारी महिंद्रा की कार ऑटो लोन के माध्यम से खरीदते है तो उन्हें इस लोन के लिए कोई प्रोसेसिंग फीस नहीं देनी होगी. इसके अलावा महिंद्रा ने सरकारी कर्मचारियों के लिए पुराने लोन क्लोज करने पर भी कोई चार्ज नहीं लेने का फैसला किया है.

यह भी पढ़ें:  दिवाली से पहले Tata Motors की इन कारों पर मिल रहा है 65 हजार तक का डिस्काउंट, जानिए सबकुछ

महिंद्रा थार के लिए करना होगा लंबा इंतजार- आपको बता दे बीते महीने महिंद्रा ने अपनी थार कार की लॉन्चिंग की थी. लॉन्चिंग के बाद से महज एक महीने में ही महिंद्रा थार की 20 हजार से ज्यादा बुकिंग हो गई. इसके चलते महिंद्रा थार पर  फिलहाल 7 महीने तक की वेटिंग चल रही है. 





Source link