दीपावली नजदीक: चेतावनी के बाद भी नियम तोड़ने वाले 14 वाहन चालकों से वसूले 6500 रुपए

दीपावली नजदीक: चेतावनी के बाद भी नियम तोड़ने वाले 14 वाहन चालकों से वसूले 6500 रुपए


हरदा3 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक
  • बुलट में लगा पटाखे की आवाज निकालने वाला सायलेंसर किया जब्त

दीपावली के नजदीक आते ही बाजार में भीड़ बढ़ने लगी है, इस बीच ट्रैफिक व्यवस्था सुचारू बनाए रखना विभाग के लिए सबसे बड़ी चुनौती साबित हो रही है। व्यवस्था बनाने में लोगों द्वारा सहयोग करने के बजाय कहीं-कहीं रोज मनमानी की जा रही है, इस कारण ट्रैफिक पुलिस ने शुक्रवार को नियम तोड़ने वाले 14 वाहन चालकों के खिलाफ कार्रवाई कर 6500 रुपए समन शुल्क वसूला।

वहीं एक बुलट में लगा सायलेंसर भी जब्त किया जिससे पटाखे चलने जैसी आवाज आ रही थी।

यातायात प्रभारी एवं सूबेदार वर्षा गौर ने बताया कि अभी तक लगातार बाजार में लोगों को समझाइश दी जा रही थी, जिससे किसी का आर्थिक नुकसान ना हो और व्यवस्था भी बनी रहे। लेकिन बार-बार चेतावनी के बाद भी कुछ लोग एक बाइक पर तीन सवारी बैठाने, बुलट में पटाखे और बंदूक की आवाज निकलने वाले सायलेंसर का उपयोग करने नो पार्किंग जोन में वाहन खड़े जैसे मनमानी कर रहे थे, ऐसे व्यवस्था बिगड़ रही थी।

उन्होंने बताया कि शुक्रवार को पंजाब नेशनल बैंक के सामने एक बुलट से पटाखे फोड़ने की आवाज आ रही थी, उसे मौके पर ही रोक कर मैकेनिक को बुलाया और सायलेंसर निकाल कर जब किया। वाहन चालक पर 500 का जुर्माना भी किया गया। घंटाघर क्षेत्र में नो पार्किंग जोन में खड़े ठेले ऑटो आदि हटाए गए।



Source link