इटारसी9 घंटे पहले
- कॉपी लिंक
इटारसी। भूसे के ढेर में लगी आग को बुझाते फायर ब्रिगेड कर्मचारी।
शुक्रवार की दोपहर लगभग तीन बजे पाहनवर्री गांव में धान के भूसे के ढेरों में आग लग गई। इटारसी की फायर ब्रिगेड और ग्रामीणों की मदद से आग पर काबू पाया गया। आग लगने का कारण स्पष्ट नहीं हो सका है।
गांव के देवेंद्र यादव ने बताया एक ही परिवार के तीन भाइयों कुंदन, सुरेश व प्रकाश यादव की धान निकलने के बाद भूसा जानवरों के चारे के लिए खलियान में रखा था। दोपहर में वहीं आसपास परिवार के बच्चे खेल रहे थे।
उसी समय अचानक धान के भूसे के ढेर से जुड़ने लगा और आग लग गई। तुरंत पानी की मोटर चालू कर ग्रामीणों की मदद से आग बुझाने की कोशिश की गई। नजदीक ही दो-तीन मकान लगे हुए थे।
वहां आग फैलने का खतरा होने पर रामपुर थाने में सूचना दी गई। तब इटारसी से फायर ब्रिगेड ने आकर आग पर काबू पाया। आग लगने से लगभग 20 ट्राली धान का चारा जल गया। घटनास्थल पर सरपंच, सचिव, पटवारी और पुलिसकर्मी भी आ गए थे।