हाेशंगाबाद3 घंटे पहले
- कॉपी लिंक
निजी अस्पताल में बच्चे का इलाज कराते युवा आदित्य पाठक।
काली मंदिर जुमेराती के पास बेहाेश मिले दस साल के बच्चे के लिए शहर के युवा मददगार बने हैं। शहर के छात्र आदित्य पाठक, साैरभ शर्मा व उनके कुछ दाेस्ताें काे 30 अक्टूबर काे आदमगढ़ निवासी प्रिंस बेहोश मिला था।
उसे फाेरन एक निजी अस्पताल में इलाज के लिए भर्ती कराया। भर्ती कराने के पहले बालक के टेस्ट हुए जिसमें उसे मस्तिष्क ज्वर बताया गया। निजी अस्पताल प्रबंधन काे छात्राें ने बताया कि उक्त बालक लावारिस है और बेहाेशी की अवस्था में मिला है।
अस्पताल प्रबंधन ने छात्राें की भावनाओं का सम्मान करते हुए बालक के इलाज के दाैरान आईसीयू चार्ज न लेने की बात कही। युवाओं ने परिचिताें से मिलकर दवा सहित अन्य जरूरत के लिए रुपए जुटाए।
इस दाैरान बालक के दादा मिले जिन्हाेंने बताया कि बालक की मां का देहांत हाे चुका है और पिता शराबी है। ढाई साल की आयु से ही प्रिंस दादा के साथ रहता है और हाेटल में काम करता है। फिलहाल प्रिंस का इलाज निजी अस्पताल चल रहा है और अब वह खतरे से बाहर है।