महाकाल मंदिर: फ्रांस के राजदूत इमैनुअल लेलिन ने पत्नी के साथ मंदिर पहुंच लिया बाबा महाकाल का आशीर्वाद, रामघाट और शनि मंदिर भी गए

महाकाल मंदिर: फ्रांस के राजदूत इमैनुअल लेलिन ने पत्नी के साथ मंदिर पहुंच लिया बाबा महाकाल का आशीर्वाद, रामघाट और शनि मंदिर भी गए


इंदौरएक मिनट पहले

  • कॉपी लिंक

महाकालेश्वर मंदिर समिति ने लेलिन को महाकाल की तस्वीर भेंट की।

फ्रांस के राजदूत इमैनुअल लेलिन शुक्रवार रात निजी दौरे पर इंदौर पहुंचे। शनिवार सुबह वे बाबा महाकाल का आशीर्वाद लेने उज्जैन पहुंचे। यहां पर उन्होंने बाबा महाकाल के दर्शन किए और बाबा से आशीर्वाद लिया। महाकालेश्वर मंदिर समित ने लेलिन को उपहार स्वरूप बाबा महाकाल की तस्वीर भेंट की। भारी सुरक्षा के साथ गोपनीय तरीके से उज्जैन पहुंचे लेलिन ने महाकाल दर्शन के बाद रामघाट और इंदौर रोड स्थित प्राचीन शनि मंदिर में भी दर्शन करने पहुंचे। यहां से वे इंदौर रवाना हो गए।

विधि-विधान से पूजन के बाद लेलिन ने लिया आशीर्वाद।

विधि-विधान से पूजन के बाद लेलिन ने लिया आशीर्वाद।

शनिवार सुबह फ्रांस के राजदूत इमैनुअल लेनिन ने पत्नी के साथ बाबा महाकाल के दर्शन किए। मंदिर के गर्भगृह में प्रवेश बंद होने से उन्होंने नंदी के हॉल से ही दर्शन किया। इस दौरान मंदिर के पुजारी रमण त्रिवेदी ने पूजा- अर्चना करवाया। बाद में वे शनि मंदिर और शिप्रा नदी के तट पर भी पहुंचे। महाकाल में लेनिन के पहुंचने की जानकारी केवल पुलिस और प्रशासन के पास ही थी। दुनिया के कई मुस्लिम देशों में फ्रांस के खिलाफ चल रहे विरोध को देखते हुए फ्रांस के राजदूत के महाकाल मंदिर पहुंचने से पहले ही सुरक्षा व्यवस्था सख्त कर दी गई थी। मंदिर प्रशासन के साथ-साथ पुलिस प्रशासन ने राजदूत के महाकाल मंदिर पहुंचने और दर्शन करने तक की जानकारी लीक नहीं होने दी। वहीं, दर्शन के दौरान मीडिया को भी दूर रखा गया।

फ्रांस के राजदूत इमैनुअल लेलिन शुक्रवार रात को इंदौर आए। उन्हें होटल रेडिसन ब्ल्यू में ठहराया गया, जहां सुरक्षा के लिए भारी फोर्स तैनात किया गया है। देर रात रेडिसन से विजय नगर चौराहे के बीच पुलिस ने एहतियात के तौर पर संदिग्ध वाहन चालकों की चेकिंग भी की। होटल के आसपास बैरिकेड्स लगाकर पूरे इलाके को छावनी जैसा बना दिया है। लेलिन उज्जैन मे महाकाल मंदिर में दर्शन करके यहां आए हैं।



Source link