- Hindi News
- Career
- IBPS Sarkari Naukri | IBPSNaukri Assistant Professors Recruitment 2020: 645 Vacancies For Assistant Professors Posts, Specialist Officer Notification For Details Like Eligibility, How To Apply
एक मिनट पहले
- कॉपी लिंक
इंडियन इंस्टीट्यूट ऑफ बैंकिंग पर्सनेल (IBPS) ने स्पेशलिस्ट ऑफिसर (Specialist Officer) के पदों 645 पर भर्ती के लिए नोटिफिकेशन जारी किया है। बैंकिंग सेक्टर में नौकरी की चाह रखने वाले कैंडिडेट्स IBPS की ऑफिशियल वेबसाइट ibps.in के जरिए ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। इंस्टीट्यूट ने आवेदन करने की लास्ट डेट 23 नवंबर, 2020 तय की है। वहीं, इन पदों पर भर्ती के लिए होने वाली प्रीलिम्स परीक्षा 26 और 27 दिसंबर 2020 को आयोजित होगी। जिसके बाद सफल कैंडिडेट्स के लिए मेंस परीक्षा 30 जनवरी 2020 को होगी।
पदों की संख्या- 645
| पद | संख्या |
| आईटी ऑफिसर (स्केल 1) | 20 |
| एग्रीकल्चरल फील्ड ऑफिसर (स्केल 1) | 485 |
| मार्केटिंग ऑफिसर (स्केल 1) | 60 |
| लॉ ऑफिसर (स्केल 1) | 50 |
| एचआर पर्सनल ऑफिसर (स्केल 1) | 7 |
| राजभाषा अधिकारी (स्केल 1) | 25 |
योग्यता
अलग-अलग पदों के लिए इंस्टीट्यूट ने पदों के मुताबिक योग्यता तय की है। एजुकेशनल क्वलिफिकेशन से जुड़ी विस्तृत जानकारी कैंडिडेट्स के लिए कैंडिडेट्स ऑफिशियल नोटफिकेशन देश सकते हैं।
आयु सीमा
इन पदों पर आवेदन करने वाले कैंडिडेट्स की उम्र 20 से 30 साल के बीच होनी चाहिए।
जरूरी तारीखें-
| नोटिफिकेशन जारी होने की तारीख | 01 नवंबर, 2020 |
| रजिस्ट्रेशन की तारीख | 2 से 23 नवंबर, 2020 |
| एप्लीकेशन फीस सबमिशन | 02 से 23 नवंबर, 2020 |
| एडमिट कार्ड डाउनलोड | दिसंबर, 2020 |
| प्रीलिम्स परीक्षा | 26 और 27 दिसंबर, 2020 |
| मेंस परीक्षा | 24 जनवरी, 2021 |
एप्लीकेशन फीस
जनरल- 850 रुपए
एससी/एसटी/पीडब्ल्यूडी- 175 रुपए
सिलेक्शन प्रोसेस
इन पदों पर कैंडिडेट्स का सिलेक्शन प्रीलिम्स, मेंस परीक्षा और इंटरव्यू में किए गए प्रदर्शन के आधार पर किया जाएगा।