सूर्य़कुमार यादव इस आईपीएल में सबसे ज्यादा चर्चा में रहे हैं.
आईपीएल (IPL 2020) खत्म होते ही टीम इंडिया (Team India) ऑस्ट्रेलिया दौरे के लिए रवाना होगी. इस दौरे के लिए टीम का ऐलान हो चुका है, मगर आईपीएल में शानदार प्रदर्शन करने वाले कुछ खिलाड़ियों के नाम नजर नहीं आए
- News18Hindi
- Last Updated:
November 7, 2020, 12:37 PM IST
अपने यूट्यूब चैनल पर आकाश चोपड़ा ने कहा कि ये आवाज बार बार दिल से आती है कि सूर्यकुमार को ऑस्ट्रेलिया दौरे के लिए चुना जाना चाहिए था. आईपीएल के पिछले कुछ सीजन में सूर्यकुमार मुंबई के लिए शानदार प्रदर्शन कर रहे हैं. 2018 में उन्होंने 512 और 2019 में उन्होंने 424 रन बनाए थे. इस सीजन उन्होंने अभी तक 41.90 की औसत से 461 रन बना लिए हैं.
मुंबई के नंबर 3 बल्लेबाज ने इस सीजन दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ पहले क्वालीफायर में 51 रन बनाए थे और मुंबई ने 57 रन के अंतर से मुकाबला जीता था. सूर्यकुमार के अलावा ईशान किशन ने भी काफी प्रभावित किया है. आकाश चोपड़ा ने कहा कि भारतीय टीम की संभावित विकेटकीपर की सूची में संजू सैमसन और ऋषभ पंत के अलावा ईशान किशन का भी नाम होना चाहिए. आईपीएल में ईशान ने भी अपनी काबिलियत दिखाई.ये भी पढ़ें :
Orange Cap in IPL 2020: खतरे में है केएल राहुल का ऑरेंज कैप, इन 2 बल्लेबाज़ों की टिकी है नज़र
IPL 2020: इन 5 सवालों से गौतम गंभीर ने विराट कोहली की कप्तानी की धज्जियां उड़ा दी
हार्दिक पंड्या की विस्फोटक पारी के भी आकाश चोपड़ा फैन हो गए. पंड्या की आतिशी पारी के दम पर ही मुंबई 200 के पार पहुंच पाई. उन्होंने कहा कि आर अश्विन दिल्ली कैपिटल्स की वापसी की कोशिश कर रहे थे, मगर वह फायदा नहीं उठा पा रहे थे. पहले सूर्यकुमार, फिर ईशान किशन और फिर हार्दिक पंड्या ने बेहतरीन बल्लेबाजी कर मुंबई को 200 के पार पहुंचा दिया.