गंभीर ने विराट की कप्तानी पर उठाए सवाल
Eliminator, RCB Vs SRH: विराट की टीम निर्धारित 20 ओवर में सिर्फ 131 रन बना सकी. जवाब में सनराइजर्स ने ये मुकाबला 6 विकेट से जीत लिया. इस हार के साथ ही विराट की टीम आईपीएल से बाहर हो गई
- News18Hindi
- Last Updated:
November 7, 2020, 7:19 AM IST
टीम पर उठाए सवाल
आरसीबी की हार के बाद गंभीर ने ईएसपीएन क्रिकइंफो से बातचीत करते हुए कहा, ‘आप चाहे जितना भी इनका बचाव करें मेरे हिसाब से ये टीम प्लेऑफ में पहुंचने के काबिल नहीं थी. ये टीम बैटिंग और बॉलिंग दोनों मोर्चे पर फेल रही. हां गेंदबाजों ने थोड़ा बेहतर किया. अगर नवदीप सैनी और मोहम्मद सिराज जैसे गेंदबाज़ आखिरी दो ओवर करे और आपको 18-19 रन बचाना हो और वो भी बड़े इंटरनेशनल बल्लेबाज़ के सामने फिर तो मुश्किल हैं.’
हार के लिए जिम्मेदार कौन?गंभीर ने विराट कोहली का नाम लिए बिना कहा कि इस टीम की दिक्कते सपोर्ट स्टाफ, मैनेजमेंट और लीडरशीप से है. उन्होंने कहा, ‘जब तक हार के लिए लीडरशीप को ज़िम्मेदार नहीं ठहराया जाएगा तब तक ऐसा ही होता रहेगा. मैं सपोर्ट स्टाफ, कोच, बैटिंग कोच हर किसी के लिए काफी दुखी हूं. हर साल कोच बदला जाता है. लेकिन समस्या कहीं और है.’
ये भी पढ़ें:- IPL 2020: रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर टूर्नामेंट से बाहर, हैदराबाद ने बनाई क्वालिफायर में जगह
मांजरेकर ने भी उठाए सवाल
पूर्व क्रिकेटर और कॉमेंटटर संजय मांजरेकर ने कहा कि प्लेऑफ में पहुंचना कोई बड़ी बात नहीं है. उन्होंने कहा, ‘ आरसीबी के साथ दिक्कत ये है कि ये टीम पांच मैच जीतती है और फिर पांच मैच हारती है. प्लेऑफ में पहुंचना बड़ी बात नहीं है. यहां 8 में से 4 टीमें प्लेऑफ के लिए क्वालिफाई करती है. 50 फीसदी टीमों को प्लेऑफ में जगह मिल जाती है.’