MP by Election : ज्योतिषाचार्य का दावा-बनी रहेगी BJP सरकार, छिन सकता है शिवराज का ताज!

MP by Election : ज्योतिषाचार्य का दावा-बनी रहेगी BJP सरकार, छिन सकता है शिवराज का ताज!


ज्योतिषाचार्य पं व्यास का ये भी कहना है कि फिलहाल तो बीजेपी (BJP) की ओर से शिवराज सिंह चौहान (Shivraj singh Chauhan) ही मुख्यमंत्री बने रहेंगे,लेकिन कुछ महीनों बाद चेहरा बदल सकता है.

ज्योतिषाचार्य पं व्यास का ये भी कहना है कि फिलहाल तो बीजेपी (BJP) की ओर से शिवराज सिंह चौहान (Shivraj singh Chauhan) ही मुख्यमंत्री बने रहेंगे,लेकिन कुछ महीनों बाद चेहरा बदल सकता है.

 उज्जैन. मध्यप्रदेश (MP) में 28 विधान सभा उपचुनाव (By Election)  में एग्जिट पोल के नतीजे जो भी कह रहे हों, ज्योतिष गणना तो कह रही है कि शिव का राज बना रहेगा. उज्जैन के जाने-माने ज्योतिषाचार्य पं. आनंद शंकर व्यास का दावा है कि मध्य प्रदेश में बीजेपी की सरकार बरकरार रहेगी. हालांकि कुछ समय बाद शिवराज के सिर से ताज हट सकता है.

मध्य प्रदेश में विधान सभा की 28 सीटों पर उपचुनाव का घमासान 3 नवंबर को खत्म हो चुका है. अब इंतज़ार है तो सिर्फ 10 नवंबर के उस दिन का जब यह पता चल सकेगा कि मध्य प्रदेश में सत्ता की चाभी किस पार्टी के पास रहेगी. बीजेपी अपने दावे कर रही है. वहीं कांग्रेस सत्ता में आने का दावा ठोक रही है. लेकिन इस बीच जहां सटोरियों की नजर सत्ता के दावेदारों पर है वहीं देश के जाने-माने ज्योतिषाचार्य पं. आनंद  शंकर व्यास का दावा है कि मतगणना के बाद मध्य प्रदेश में बीजेपी की सरकार यथावत रहेगी. लेकिन उसके लिए बीजेपी को जुगाड़ लगाना पड़ सकता है.

बदल सकते हैं शिवराज
ज्योतिषाचार्य पं व्यास का ये भी कहना है कि फिलहाल तो बीजेपी की ओर से शिवराज सिंह चौहान ही मुख्यमंत्री बने रहेंगे,लेकिन कुछ महीनों बाद चेहरा बदल सकता है. ज्योतिषाचार्य आनंद शंकर व्यास ये कहना नहीं भूलते कि सटीक जानकारी के लिए कुंडली होना आवश्यक है. लेकिन जिस तरह से ग्रह नक्षत्र दिख रहे हैं उस हिसाब से बीजेपी की सरकार बनना लगभग तय है.जबलपुर के ज्योतिषियों की गणना

इससे पहले जबलपुर के ज्योतिषविदों ने घोषणा की थी कि उप चुनाव में कई ग्रह दशाएं असर डालेंगी. स्पष्ट है कि ग्रह दशाएं जब प्रसन्न होती हैं तो वह सुख देती हैं और कुछ ऐसी ही स्थिति मध्यप्रदेश की भी है. विशेष रूप से चंद्रमा ,गुरु ,शनि और राहु यह चार वह प्रमुख ग्रह होते हैं जो राज, राजसत्ता या राजयोग बनाने बिगाड़ने की ताकत रखते हैं. जब उपचुनाव की मतदान प्रक्रिया हुई तब चंद्रमा स्थिर राशि में था. इस लिहाज से जनता जिसका चुनाव करेगी उसके जहन में स्थिर सरकार की सोच होगी.

स्थिर सरकार के लिए वोट
ज्योतिषाचार्य पंडित राहुल दीक्षित ने कहा था कि मतदान के दिन चंद्रमा वृष राशि में, गुरु धनु राशि में, शनि मकर राशि में और राहु वृषभ राशि में था. यह तमाम ग्रह दशाएं भविष्य में अच्छे राज योग की ओर इशारा करती हैं. चूंकि चंद्रमा सुख का दायक है और वह स्थिर राशि में है. इस लिहाज से जनता ने स्थिर सरकार के लिए ही वोट दिया.

क्या कहते हैं शिवराज-कमलनाथ के सितारे

ज्योतिषाचार्यों का कहना है दोनों ही प्रमुख राजनैतिक दल भाजपा और कांग्रेस के मुखिया की ग्रह दशाओं ने भी इस चुनाव में अपना विशेष असर डाला..ज्योतिषीय गणना के मुताबिक मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान की मकर लग्न की कुंडली है. शनि की दशा भले ही शुभ है लेकिन शनि की साढ़े साती भी उन पर चल रही है. वही पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ की ग्रह दशाए मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान के मुकाबले बेहद मजबूत हैं. ज्योतिष गणना कहती है कि उन्हें संतोषजनक सफलता जरूर मिल सकती है.





Source link