- Hindi News
- Local
- Mp
- Amitabh Bachchan Sent Wishes To Former Chief Minister Digvijay Singh’s Brother And Congress Leader Corona Positive Laxman Singh
भोपाल2 मिनट पहले
- कॉपी लिंक
फिल्म स्टार अमिताभ बच्चन ने कोविड पॉजिटिव कांग्रेस नेता लक्ष्मण सिंह को ठीक होने के लिए शुभकामना संदेश भेजा है।
- कहा- आपके द्वारा केबीसी में पढ़ी कविता “लौटकर आना पड़ता है” सुनाने के लिए आभार
- लक्ष्मण ने कहा- आपका धन्यवाद, आपकी प्रार्थनाओं से लाखों मरीज ठीक हुए हैं
मध्यप्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह के भाई और कांग्रेस नेता लक्ष्मण सिंह के जल्द स्वस्थ्य होने के लिए फिल्म स्टार अमिताभ बच्चन ने भी प्रार्थनाएं की हैं। उन्होंने वीडियो के माध्यम से भेजे शुभकामना संदेश में कहा कि ईश्वर से यही प्रार्थना है कि आप जल्द से जल्द ठीक हों। और घर पहुंचे। इस पर लक्ष्मण ने भी उनका धन्यवाद किया है। उन्होंने कहा कि आपकी दुआओं से मैं भी अवश्य ठीक हो जाऊंगा। आप सब भी स्वस्थ रहें। यही मेरी भगवान से दुआ है।
अमिताभ को लक्ष्मण सिंह ने धन्यवाद दिया
धन्यवाद,अमितजी आपकी प्रार्थना से लाखों मरीज ठीक हुए हैं,मैं भी अवश्य ठीक हो जाऊंगा।आप सब भी स्वस्थ रहें,यही प्रभु से कामना है।@srbachchan pic.twitter.com/ijSOH8dXRl
— lakshman singh (@laxmanragho) November 8, 2020
यह कहा अमिताभ बच्चन ने
लक्ष्मण जी मैं अमिताभ बच्चन बोल रहा हूं। आपने जो कौन बनेगा करोड़पति (केबीसी) में कविता सुनी थी। आपने सुनी और पढ़ी है कि वापस आना ही पड़ता है। अपना आभार प्रकट करना चाहता हूं। आप कोविड पीड़ित हैं। अस्पताल में भर्ती हैं। मैं अपनी प्रार्थना भेजता हूं। शुभकामनाएं भेजता हूं। ईश्वर से यही प्रार्थना है कि आप जल्द से जल्द ठीक हो सकें और घर आएं।
जयवर्धन ने यह वीडियो शेयर किया था
दो नवंबर को पॉजिटिव हुए
कोविड पॉजिटिव कांग्रेस नेता लक्ष्मण सिंह ने दो नवंबर को सोशल मीडिया पर खुद के कोरोना पॉजिटिव होने की जानकारी दी थी। उन्होंने कहा था कि पॉजिटिव आया हूं, जो भी मेरे संपर्क में आए हैं। वे अपना टेस्ट करवा लें। जल्द ही स्वस्थ होकर फिर मिलेंगे। इसके साथ उन्होंने कहा कि कभी-कभी अस्पताल में भर्ती होना भी अच्छा होता है। डॉक्टर शरीर की भाषा पढ़कर, हमें ज्ञान देता है। “शुभचिंतक” कुछ चिंतित होते हैं, कुछ रहते हैं “मौन”। पता भी चल जाता है, कौन “अपना”है और “पराया”कौन?