भोपाल6 मिनट पहले
- कॉपी लिंक
चुनाव को लेकर मध्यप्रदेश में अब भी सियासत जारी है। मुख्यमंत्री ने कांग्रेस को हताश बताया है।
- शिवराज ने कहा- मुरैना में कल का प्रदर्शन उनकी बौखलाहट है
- कमलनाथ ने कर्मचारियों पर हमला करते हुए कहा था- देख लेंगे
मध्यप्रदेश में उपचुनाव पर सियासत थमने का नाम नहीं ले रही। उपचुनाव के दौरान हिंसक घटना के विरोध में कांग्रेस ने कल मुरैना में प्रदर्शन किया, तो शिवराज ने इसे कांग्रेस की हताशा और बौखलाहट बताया है। उन्होंने रविवार को कहा कि यह उनके (कांग्रेस) बयानों से भी सामने आ रही है। वे प्रदेश की शांति भंग कराने चाहते हैं। अधिकारियों कर्मचारियों को धमका रहे हैं, लेकिन हम ऐसा नहीं होने देंगे।
शिवराज ने कहा कि कमलनाथ खुद अधिकारियों और कर्मचारियों को देख लेने की धमकी दे रहे हैं। यह चुनाव से पूर्व हार की हताशा नहीं और तो क्या है? कल मुरैना में जो कुछ हुआ। सड़कों पर प्रदर्शन कर कमिश्नर और अधिकारियों को धमकी दी जा रही है। स्वयं पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ कह रहे हैं। मैं देख लूंगा। कमिश्नर को कहा जा रहा है कि दंगा करा देंगे।
शिवराज सिंह का ट्वीट-
कांग्रेस हताश व बौखलाई हुई है। उनकी बौखलाहट उनके बयानों में प्रकट हो रही है। मुरैना में कल सड़कों पर प्रदर्शन किया गया।
कमलनाथ जी स्वयं अधिकारियों को देख लेने की धमकी दे रहे हैं। लोकतंत्र में हार-जीत होती रहती है। हार को देखते हुए कांग्रेस का अमर्यादित व्यवहार उचित नहीं है। pic.twitter.com/IdzPnvt6wc
— Shivraj Singh Chouhan (@ChouhanShivraj) November 8, 2020
ये कांग्रेस की मानसिकता प्रकटीकरण हो रहा है। हताशा बोल रही है। हमने भी विनम्रता के साथ 2018 में पराजय स्वीकार की थी, लेकिन निपट लेंगे। देख लेंगे। इन शब्दों का कभी उपयोग नहीं किया। कांग्रेस कर्मचारियों को धमका और डराने का कार्य कर रहे हैं। कर्तव्यनिष्ठ अधिकारियों को डराने धमकाने की कोशिश हो रही है। इस तरह की कोशिश कामयाब नहीं होने देंगे।