- Hindi News
- Local
- Mp
- Jabalpur
- 10 Km Away From Home, Young Man Dies By Consuming Poison, Dies In Partition, Written In Suicide Note, Take Care Of Son
जबलपुर11 मिनट पहले
- कॉपी लिंक
घटनास्थल पर जांच करती मझगवां पुलिस
- मझगवां क्षेत्र के जंगल में पेट के बल पड़ी मिली युवक की लाश
- जेब से मिले सुसाइड नोट और मोबाइल से हुई पहचान, शनिवार से था गायब
सुसाइड नोट लिखकर 40 वर्षीय युवक ने आत्महत्या कर ली। सुसाइड नोट में लिखा है कि संपत्ति विवाद के चलते वह जान दे रहा है। 13 वर्षीय बेटे की चिंता भी सुसाइड नोट में दिख रही है। पत्नी को लिखा है कि मैं जा रहा हूं, लेकिन बेटे का ख्याल रखना। युवक की लाश रविवार को मझगवां पुलिस ने गिदुरहा जंगल से बरामद की। जेब से मिले सुसाइड नोट और मोबाइल से उसकी पहचान हुई। थोड़ी दूरी पर उसकी एक्टिवा भी पुलिस को मिली। पीएम के लिए शव को भिजवाते हुए प्रकरण को जांच में लिया है।

जंगल में थोड़ी दूरी पर खड़ी मिली युवक की एक्टिवा
मझगवां पुलिस के अनुसार युवक की पहचान घटनास्थल से 10 किमी दूर देवरी गांव निवासी राजेश पटेल के रूप में हुई। 60 वर्षीय पिता राम विशाल पटेल ने पुलिस को बताया कि राजेश एक्टिवा एमपी 20 एसएल 1709 से शनिवार दोपहर को निकला था। रात तक नहीं लौटा तो परिजन उसके मोबाइल पर कॉल किए। कई बार कॉल करने पर भी उसने रिसीव नहीं किया, तो उसकी तलाश में निकले। वे सारे रिश्तेदारों सहित दोस्तों के यहां पता कर चुके थे। रविवार दोपहर में मझगवां टीआई ने उसके शव मिलने की सूचना दी, तब परिजन मौके पर पहुंचे।

मझगवां के गिदुरहा जंगल में मिली युवक की लाश
मवेशी चराने गए ग्रामीणों ने देखा शव
टीआई मझगवां अन्नीलाल सैयाम ने बताया रविवार को गिदुरहा जंगल की पहाड़ी की ओर ग्रामीण मवेशी लेकर निकले तो वहां झाडिय़ों के पास पेट के बल राजेश पटेल का शव पड़ा देखा। इसके बाद थाने में सूचना दी। राजेश पटेल खेती करता था। वह शादीशुदा है और 13 वर्ष का बेटा है। सुसाइड नोट में उसने पारिवारिक संपत्ति बंटवारे के विवाद की बात लिखी है। उसके मुंह से झाग निकला था। पास में ही शराब की बोतल भी मिली है। अभी परिजनों के बयान होने हैं।