जो बाइडन के अमेरिका का राष्ट्रपति बनने पर जोफ्रा आर्चर का एक पुराना ट्वीट वायरल हो रहा है.
विश्वभर के नेताओं ने डेमोक्रेटिक नेता जो बाइडेन (Joe Biden) को अमेरिका का राष्ट्रपति चुने जाने के बाद उन्हें बधाई दी. इस बीच जोफ्रा आर्चर (Jofra Archer) अपने पुराने ट्वीट को लेकर एक बार फिर से सुर्खियों में आ गए हैं.
- News18Hindi
- Last Updated:
November 8, 2020, 8:08 PM IST
अमेरिका में उपराष्ट्रपति पद के लिए पहली बार किसी महिला को चुना गया है. कमला हैरिस (Kamala Harris) को उप राष्ट्रपति चुना गया है. हालांकि अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने हार स्वीकार नहीं की है, लेकिन पुन: चुने जाने की उनकी कोशिश के नाकाम रहने पर कई देशों के नेताओं ने राहत जताई.
ऑस्ट्रेलिया दौरे से पहले टीम इंडिया के लिए बुरी खबर, ऋद्धिमान साहा है वजह
इस दौरान आईसीसी वनडे वर्ल्ड कप 2019 के दौरान अपने पुराने ट्वीट्स को लेकर सुर्खियों में आए जोफ्रा आर्चर का ट्वीट एक बार फिर से वायरल हो रहा है. दरअसल, आर्चर का 2014 का एक ट्वीट वायरल हो रहा है, जिसमें उन्होंने अमेरिका के नए राष्ट्रपति जो का पहला नाम लिखा हुआ है. इस ट्वीट के वजह से आर्चर एक बार फिर से सोशल मीडिया पर छाए हुए हैं. यह पहला मौका नहीं है, जब आर्चर के पुराने ट्वीट को वायरल किया जा रहा है. इससे पहले भी कई मुद्दों को लेकर उनके पुराने ट्वीट शेयर किए जाते रहे हैं.
जोफ्रा आर्चर ने यह ट्वीट 2014 में किया था.
बता दें कि बाइडेन और रिपब्लिकन उम्मीदवार डोनाल्ड ट्रंप के बीच राष्ट्रपति पद के लिए हुआ मुकाबला विभाजनकारी और कड़वाहट भरा रहा. इस चुनाव में अमेरिकियों ने रिकॉर्ड संख्या में मतदान किया और बाइडेन को जिताया.
IPL 2020: जडेजा के साथ रहाणे को देखकर घूमा धवन का सिर, बोले- हमारा तो मैच है
बाइडेन (77) ने शनिवार रात जीत के बाद अपने भाषण में कहा, ”मैं ऐसा राष्ट्रपति बनने का संकल्प लेता हूं, जो बांटने नहीं, बल्कि एकजुट करने की कोशिश करेगा, जो डेमोक्रेटिक राज्यों और रिपब्लिकन राज्यों में फर्क नहीं करेगा, बल्कि पूरे अमेरिका को एक नजर से देखेगा.” उन्होंने अपने समर्थकों का धन्यवाद करते हुए कहा कि उन्हें अमेरिका के इतिहास में सबसे व्यापक एवं सबसे विविध गठजोड़ के मत मिले.