झगड़ा सुलझाने में बढ़ा विवाद: समझाइश देने गए थे, आपस में झगड़ लिए, सात पर केस दर्ज

झगड़ा सुलझाने में बढ़ा विवाद: समझाइश देने गए थे, आपस में झगड़ लिए, सात पर केस दर्ज


इंदौर4 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक

खजराना थाना

  • मामूली विवाद के बाद जमकर हुई मारपीट

खजराना थाना क्षेत्र में रामकृष्ण बाग कॉलोनी में हुए विवाद के बाद पुलिस ने सात लोगों के खिलाफ केस दर्ज किया है। आपस में कहासुनी के बाद हुए विवाद में झगड़ा सुलझाने की कोशिश के दौरान विवाद बढ़ गया था। पुलिस ने झगड़ा करने वाले दोनों पक्षों के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है।

रामकृष्ण बाग कॉलोनी में भोलेनाथ मंदिर के पास रहने वाले भैयालाल पुत्र सखाराम मोरे ने खजराना पुलिस को शिकायत की थी। उन्होंने आरोप लगाया था कि सिकंदराबाद कॉलोनी के में रहने वाले मो. रफीक, साहिल उर्फ बच्चा, आमिर उर्फ लिल्ली और छोटू नेता से उनके बेटे पंकज मोरे का कुछ दिन पहले विवाद हुआ था। विवाद के चलते आए दिन गाली गलौच होती थी। जिसके बाद वे अपने बेटे पंकज को लेकर आरोपितों को समझाने के लिए उनके घर गए थे। उस समय आरोपितों ने उन्हें और उनके बेटे को गालियां देनी शुरू कर दी, साथ ही जातिसूचक शब्द बोलते हुए उनके साथ मारपीट की।

वहीं पुलिस को सिकंदराबाद में रहने वाले मो. रफीक पुत्र अब्दुल गनी ने भैयालाल मोरे, पंकज और रवि मोरे के खिलाफ शिकायत की है। मो. रफीक ने आरोप लगाया है कि मोहल्ले में रहने वाले साहिल उर्फ बच्चा का पंकज के साथ विवाद हो रहा था, तभी मो. रफीक उसे बचाने के लिए गया तो पंकज व अन्य साथियों ने मारपीट शुरू कर दी। उन्हें ईंट भी मारी थी, जिससे रफीक व उसके बेटों को चोट आई थी। आरोपितों ने उन्हें जान से मारने की धमकी दी है। पुलिस ने दोनों पक्षों की शिकायत के आधार पर दोनों के सात लोगों के खिलाफ केस दर्ज किया है।



Source link