मुरैना में दर्दनाक हादला: रेत के ट्रैक्टर ने मारी टक्कर, 30 फीट घिसटती रही बाइक सवार महिला, सिर कुचलने से मौत

मुरैना में दर्दनाक हादला: रेत के ट्रैक्टर ने मारी टक्कर, 30 फीट घिसटती रही बाइक सवार महिला, सिर कुचलने से मौत


मुरैना7 घंटे पहले

  • कॉपी लिंक

रामपुर-कैलारस मार्ग पर गढ़पेरा में हादसे के बाद ट्रैफिक जाम करते लोग।

  • रामपुर-कैलारस रोड की घटना, गुस्साए लोगों ने दो घंटे किया चक्काजाम

रुनघान खालसा के मदनपुरा से गरमौरा जा रही बाइक सवार महिला सुनीता कुशवाह को रेत वाहन ने शनिवार की दोपहर एक बजे रामपुर-कैलारस रोड पर टक्कर मार दी। सिर कुचलने से महिला की मौके पर ही मौत हो गई। बाइक सवार एक युवक व किशोरी घायल हुए हैं। दुर्घटना से गुस्साए लोगों ने घटनास्थल पर दो घंटे तक जाम लगाया। आरोपी के पकड़े जाने के बाद शाम 4 बजे सड़क मार्ग बहाल हो सका।

जानकारी के मुताबिक, शनिवार की दोपहर 12.30 बजे मदनपुरा आई सुनीता पत्नी सावंत कुशवाह अपनी बेटी नीरज व भानजे रामबरन कुशवाह के साथ बाइक पर बैठकर गरमौरा कैलारस अपने घर जा रही थी। दोपहर 1 बजे घटनास्थल गढ़पेरा के पास पीछे से आ रहे रेत के ट्रैक्टर-ट्राली ने बाइक को टक्कर मार दी । टक्कर के कारण बाइक पर सवार सुनीता कुशवाह ट्रॉली में उलझकर 30 फीट तक घिसटती गई। इसी दौरान उसके सिर से ट्रॉली का पहिया निकल गया जिससे उसकी मौत हो गई।

दुर्घटना में रामबरन व नीरज भी घायल हो गए। एक्सीडेंट के बाद मौके पर लोगों की भीड़ जमा हो गई उनमें से कुछ बाइक पर सवार होकर ट्रैक्टर-ट्राली का पीछा करते हुए उसके गांव तक पहुंंच गए। बाइक सवारों ने ट्रैक्टर-ट्राली को मौके पर ले जाने का दबाव बनाया तो गांव के लोगों ने उन पर हमला कर दिया। जिससे ट्रैक्टर-ट्राली काे पकड़ने गए लोग मौके पर वापस लौट आए और उन्होंने गढ़पेरा में सड़क मार्ग जाम कर दिया। दो घंटे के जाम से परेशान रामपुर पुलिस जब आरोपी ट्रैक्टर-ट्रॉली को जब्त कर घटनास्थल पर ले आई तब जाम खुलवाया जा सका। पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है।



Source link