राहत: विवि में अब 15 दिसंबर तक होंगे प्रोविजनल एडमिशन, 600 विद्यार्थियों को मिलेगा फायदा

राहत: विवि में अब 15 दिसंबर तक होंगे प्रोविजनल एडमिशन, 600 विद्यार्थियों को मिलेगा फायदा


  • Hindi News
  • Local
  • Mp
  • Sagar
  • Provisional Admission In The University Will Be Done Till December 15, 600 Students Will Get Benefit

सागर16 घंटे पहले

  • कॉपी लिंक
  • पहले 30 सितंबर थी अंतिम तारीख, विद्यार्थी एक माह से कर रहे थे डेट बढ़ाने की मांग

डॉ. हरीसिंह गौर विश्वविद्यालय प्रशासन ने सत्र 2020-21 के लिए अस्थाई प्रवेश (प्रोविजनल एडमिशन) की अंतिम तारीख बढ़ाकर अब 15 दिसंबर कर दी है। इससे 600 से अधिक विद्यार्थियों को फायदा होगा। यह वे विद्यार्थी हैं, जिन्हें एटीकेटी या बैक आई है। ऐसे में वे अपने शेष बचे विषयों के पेपर क्लियर करके स्नातक की डिग्री पूरी करके विवि में ही स्नातकोत्तर में दाखिला ले सकेंगे।

दरअसल पहले प्रोविजनल एडमिशन की अंतिम तारीख 30 सितंबर थी। जबकि प्रवेश-परीक्षा ही अक्टूबर माह में हुई और उसका रिजल्ट भी इसी सप्ताह जारी हुआ है। ऐसे में विवि में अध्ध्यनरत विद्यार्थी परेशान थे। इसको लेकर वे करीब एक माह से प्रदर्शन कर रहे थे। शुक्रवार को ही छात्रों ने विवि मेन ऑफिस के गेट पर तालाबंदी करते हुए 2 घंटे तक प्रदर्शन किया था। इसके बाद कुलसचिव संतोष सोहगौरा ने विद्यार्थियों को आश्वासन दिया था कि उनकी मांगों का 2 दिन के भीतर निराकरण कर दिया जाएगा। जिसमें से पहली मांग 6 घंटे के भीतर ही मान ली गई। प्रवेश को लेकर तारीख बढ़ने की महत्वपूर्ण मांग पूरी होने पर विद्यार्थियों का कहना है कि हमें उम्मीद है कि सोमवार तक विवि प्रशासन हमारी शेष तीन मांगें भी पूरी कर देगा। मांग करने वाले छात्रों में शुभांक चाचोंदिया, राज ठाकुर, चैतन्य पटेल, दीपेश ठाकुर, अभय ठाकुर, योगेश कोरी, साबिर खान, हिमांशु राठौर, प्रिंस, अनिकेत, शिवेश, श्रीराम सोनी, अनिकेत पीटर, रिंकू आदि शामिल हैं।

छात्रों की मांग यह समस्याएं भी जल्दी सुलझाएं

  • एमटेक विषय कोड के विसंगतियपूर्ण प्रश्न पत्र का इसका त्वरित निराकरण हो। ताकि विद्यार्थियों को समय से प्रवेश मिल सके।
  • प्रवेश परीक्षा की काउंसलिंग ऑफलाइन ही कराई जाए, क्योंकि अधिकांश छात्र ग्रामीण क्षेत्रों से हैं, जिनके पास आधुनिक संसाधनों की कमी है।
  • बीकॉम में वर्तमान समय में जारी पाठ्यक्रम में स्टडी टूर/इंडस्ट्रियल विजिट का प्रावधान किया जाए। इसी सत्र के टूर पर ले जाने की व्यवस्था की जाए।



Source link