टीम इंडिया के ट्रेनिंग किट के साथ रवींद्र जडेजा और अजिंक्य रहाणे (फोटो क्रेडिट: रवींद्र जडेजा इंस्टाग्राम)
सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाफ क्वालिफायर 2 के मुकाबले से पहले दिल्ली कैपिटल्स (Delhi Capitals) के स्टार खिलाड़ी अजिंक्य रहाणे (Ajinkya Rahane) टीम इंडिया के किट के साथ नजर आए
- News18Hindi
- Last Updated:
November 8, 2020, 6:24 PM IST
आईपीएल में जिन टीमों का सफर खत्म हो चुका है, उनका हिस्सा रहे अधिकतर भारतीय खिलाड़ी घर वापस लौट गए हैं, वहीं ऑस्ट्रेलिया दौरे के लिए चुने गए खिलाड़ी वहां पर अभ्यास कर रहे हैं. ऑल राउंडर रवींद्र जडेजा (Ravindra Jadeja) भी तीनों फॉर्मेट के लिए टीम का हिस्सा हैं और चेन्नई सुपर किंग्स (Chennai Super Kings) के आईपीएल से बाहर होने के बाद वह टीम इंडिया के बायो बबल में आ गए.

जडेजा ने 7 नवंबर को अजिंक्य रहाणे (Ajinkya Rahane) के साथ टीम इंडिया के ट्रेनिंग किट के साथ इंस्टाग्राम पर एक तस्वीर शेयर की. जिसे देखकर दिल्ली कैपिटल्स के सलामी बल्लेबाज शिखर धवन (Shikhar Dhawan) का सिर घूम गया. दरअसल रहाणे दिल्ली कैपिटल्स (Delhi Capitals) का हिस्सा है और टीम को रविवार को सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाफ क्वालिफायर 2 खेलना है, मगर उससे पहले रहाणे टीम इंडिया के साथ नजर आए.यह भी पढ़ें:
IPL 2020: पोलार्ड ने बताया, हार्दिक और क्रुणाल में से कौन है ‘समझदार पंड्या’?
डोनाल्ड ट्रंप के चुनाव हारने पर सहवाग ने लिए मजे, कहा- चाचा की कॉमेडी आएगी याद
जडेजा की तस्वीर पर धवन ने कमेंट करके उनसे पूछा कि भाई अजिंक्य कहां से आ गए प्रैक्टिस पर तुम्हारे साथ. कल (रविवार) हमारा मैच है भाई. इस सवाल का जवाब देते हुए जडेजा ने बताया कि रहाणे डे नाइट टेस्ट की तैयारी के लिए आए थे. स्टार ऑलराउंडर के कहा कि पिंक बॉल टेस्ट है, इसीलिए रात को आए थे. दरअसल एडिलेड टेस्ट डे नाइट खेला जाएगा.