उन्होंने कहा कि प्रहलाद को निकालकर सीधे निवाड़ी जिला चिकित्सालय ले जाया गया, जहां चिकित्सक ने परीक्षण के बाद उसे मृत घोषित कर दिया. (सांकेतिक फोटो)
सीएम शिवराज (CM Shivraj) ने कहा कि सरकार द्वारा प्रहलाद के परिवार को 5 लाख का मुआवज़ा दिया जा रहा है एवं उनके खेत में एक नया बोरवेल भी बनाया जाएगा.
सीएम शिवराज ने कहा कि सरकार द्वारा प्रहलाद के परिवार को 5 लाख का मुआवज़ा दिया जा रहा है एवं उनके खेत में एक नया बोरवेल भी बनाया जाएगा.’’ चौहान ने कहा, ‘‘मैं उन सभी से करबद्ध प्रार्थना करता हूं कि जो भी अपने यहां बोरवेल बना रहे हैं, वो बोर को किसी भी समय खुला न छोड़ें. पहले भी ऐसे बहुत से मासूम अपने जीवन गंवा चुके हैं. आप सब भी कहीं अगर अपने आसपास बोरवेल बना रहे हों तो उसे मज़बूती से ढंकने का प्रबंध करें और करवायें.’’ इसी बीच, निवाड़ी के जिलाधिकारी आशीष भार्गव ने बताया कि बोरवेल में फंसे पांच साल के मासूम प्रहलाद को बाहर निकालने का अभियान रविवार तड़के लगभग तीन बजे पूरा हुआ.
प्रहलाद को निकालकर सीधे निवाड़ी जिला चिकित्सालय ले जाया गया
उन्होंने कहा कि प्रहलाद को निकालकर सीधे निवाड़ी जिला चिकित्सालय ले जाया गया, जहां चिकित्सक ने परीक्षण के बाद उसे मृत घोषित कर दिया. भार्गव ने बताया कि चिकित्सक ने बताया कि पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट में आया है कि बच्चे की मौत करीब तीन दिन पहले ही हो गई थी. उल्लेखनीय है कि चार नवम्बर को प्रहलाद खेलते-खेलते अपने खेत पर 200 फीट गहरे खोदे गए बोरवेल में गिर गया था और 60 फुट पर गहराई में फंस गया था.