अब सर्दी बढ़ने लगी: हवा में नमी बढ़ने से दोपहर तक छा रही धुंध, रात का तापमान 10.50 पर आया

अब सर्दी बढ़ने लगी: हवा में नमी बढ़ने से दोपहर तक छा रही धुंध, रात का तापमान 10.50 पर आया


रायसेन4 घंटे पहले

  • कॉपी लिंक
  • आने वाले दिनों में भी पूर्व से हवा चलने की रहेगी संभावना

शहर सहित जिले में अब सर्दी बढ़ने लगी है। वहीं रोज सुबह से दोपहर तक वातावरण में धुंध भी छा रही है जो देखने में हल्के काेहरे जैसी दिखाई देती हैं। ऐसा पूर्व से चल रही हवा के कारण हवा में नमी के आने के कारण हाे रहा है। तापमान में गिरावट होने के कारण दोपहर तक वातावरण में धुंध का असर बना रहता है। इससे सड़क पर वाहन चलाते समय कुछ दूरी पर कोहरा जैसे दिखाई देता है। मौसम के जानकार एसएस तोमर के मुताबिक आगामी दिनों मे भी पूर्व से ही हवा चलने की संभावना है। अब रात को भी सर्दी भी पड़ने लगी है। ऐसा रात का तापमान 10.5 डिग्री पर बने रहने से हो रहा है। वहीं दिन का तापमान में रविवार को 29.6 डिग्री दर्ज किया गया है।

धूप निकलने के बाद धीरे-धीरे छंटती है धुंध
धुंध के कारण सुबह की धूप में भी नर्मी देखी जा रही है । इतना ही नहीं यह धुंध धूप निकले के बाद एक दम नहीं छंटती। दोपहर 12 से 1 बजे तक भी शहर धुंध के ही आगोश में रहता हैं।
रबी की बाेवनी में जुटे किसान भी प्रभावित
इतना ही नहीं इन दिनों किसान रबी की बोवनी के लिए दिन और रात बोवनी के साथ ही खेत तैयार करने में जुटे हैं । कहीं पलेवा का काम भी चल रहा है । इसके चलते किसानों को रात में खेतों पर ही रहकर काम करना होता है। तेज सर्दी के कारण उन्हें भी काफी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। किसानों के मुताबिक पूरी रात खेती मे ही गुजरती है। तेज सर्दी के कारण काम करना भी मुश्किल हाे रहा है ।



Source link