- Hindi News
- Local
- Mp
- Gwalior
- 60 Meters From The Highway, A Car Overturned In The Pit, Returning To Visit Mata, 3 Seriously Injured
ग्वालियर5 घंटे पहले
- कॉपी लिंक
कार पलटने के बाद क्षतिग्रस्त हो गई।
कुछ लोग कार से शीतला माता के दर्शन कर वापस लौट रहे थे। तेज रफ्तार अनियंत्रित होकर कार हाइवे से नीचे उतर गई। गाड़ी करीब 60 मीटर अंदर जाकर पलट गई। घटना पनिहार हाइवे की है। हादसे में कार में सवार 6 लोग घायल हो गए, जिनमें एक बच्चा सहित 3 की हालत गंभीर है। घायलों को अस्पताल पहुंचाया गया है। घाटीगांव निवासी मीना देवी पत्नी रामजीलाल अपने परिवार के साथ कार क्रमांक एमपी 07 सीएच-4794 से ग्वालियर शीतला माता मंदिर दर्शन करने आई थीं। दर्शन करने के बाद वह वापस लौट रहे थे। वे पनिहार थाना क्षेत्र स्थित हाइवे पर पहुंचे थे, तभी कार अनियंत्रित होकर सड़क से नीचे उतरी और काफी दूर जाकर गड्ढे में पलट गई। हादसे में कार में सवार महिला, पुरुष व बच्चे घायल हो गए। आसपास के लोगों ने घायलों को बाहर निकालकर पुलिस को सूचना दी। पुलिस की डायल 100 मौके पर पहुंची और घायलों को अस्पताल पहुंचाया। यहां मीना देवी, चालक रवि जाटव व 13 वर्षीय अंशु की हालत गंभीर बताई गई है।
गंभीर हो सकता था हादसा
हादसे के वक्त तेज रफ्तार में थी। कार डिवाइडर पार कर दूसरी तरफ आ गई थी। इस समय सामने से कोई ट्रक या अन्य वाहन आ रहा होता, तो जान भी जा सकती थी।