नेपानगर उपचुनाव: भाजपा का दावा-10 हजार से ज्यादा वोट से जीत रहे, कांग्रेस ने कहा- हमने जीत ली है जंग

नेपानगर उपचुनाव: भाजपा का दावा-10 हजार से ज्यादा वोट से जीत रहे, कांग्रेस ने कहा- हमने जीत ली है जंग


बुरहानपुर19 घंटे पहले

  • कॉपी लिंक

नेपानगर उपचुनाव की मतगणना 10 नवंबर को होगी। नतीजों से पहले भाजपा-कांग्रेस जीत का दावा कर रही है। रविवार को भाजपा ने भोपाल में समीक्षा की। यहां बुरहानपुर जिलाध्यक्ष ने नेपानगर सीट 10 हजार से ज्यादा वोटों से जीतने का दावा किया। उधर कांग्रेस का कहना है जनता फैसला सुना चुकी है। कांग्रेस ने जंग जीती है। उपचुनाव की समीक्षा के साथ ही भाजपा इस बार बगावत करने वाले कार्यकर्ता-पदाधिकारियों पर कार्रवाई की तैयारी में है। समीक्षा में सभी जिलाध्यक्षों को उपचुनाव में पार्टी विरोधी गतिविधियों में लगे 100 से ज्यादा पदाधिकारी-कार्यकर्ताओं की सूची बनाकर उन्हें नोटिस जारी करने को कहा है। जिलास्तर पर भाजपा को कई कार्यकर्ताओं के खिलाफ शिकायतें मिली हैं, इनकी जांच चल रही है।

नेपानगर में भाजपा मजबूत, हम जीत रहे चुनाव- लधवे
भाजपा जिलाध्यक्ष मनोज लधवे ने कहा भोपाल में उपचुनाव की समीक्षा हुई। प्रदेश के साथ नेपानगर में भी भाजपा मजबूत है। हम 10 हजार से ज्यादा मतों से जीतने वाले हैं। प्रचार के दौरान पार्टी के खिलाफ काम करने वाले कार्यकर्ता-पदाधिकारियों पर सख्त कार्रवाई होगी। कई शिकायतें मिलीं हैं।
जनता हमारे साथ है, हम चुनाव जीत चुके- रघुवंशी
कांग्रेस जिलाध्यक्ष अजयसिंह रघुवंशी ने कहा जनता फैसला सुना चुकी है। कांग्रेस ने जमीनी जंग जीत ली है, कल भाजपा के दावे की सच्चाई सबके सामने होगी। जनता ने गद्दारों को सबक सिखाने का मन बनाया था। उपचुनाव के नतीजे के बाद समीक्षा होगी। चुनाव प्रभारी और प्रत्याशी से फीडबैक लेंगे।



Source link