फेक न्यूज एक्सपोज: मध्यप्रदेश में कांग्रेस बना रही है सरकार? जानें वायरल हो रहे एग्जिट पोल का सच

फेक न्यूज एक्सपोज: मध्यप्रदेश में कांग्रेस बना रही है सरकार? जानें वायरल हो रहे एग्जिट पोल का सच


  • Hindi News
  • No fake news
  • Madhya Pradesh By election 2020 : Congress Is Forming Government, Here’s Latest Exit Poll Updates

2 घंटे पहले

  • कॉपी लिंक

क्या हो रहा है वायरल : सोशल मीडिया पर एबीपी न्यूज चैनल के बुलेटिन का एक स्क्रीनशॉट वायरल हो रहा है। इसमें लिखा है – बीजेपी के हाथ से गया मध्यप्रदेश।

दावा किया जा रहा है कि मध्यप्रदेश उपचुनावों को लेकर आए एग्जिट पोल में कांग्रेस सरकार बनाती दिख रही है।

और सच क्या है ?

  • 10 नवंबर को मध्यप्रदेश में 28 सीटों पर हुए उपचुनाव के नतीजे आने हैं। 7 नवंबर को चुनाव के एग्जिट पोल का प्रसारण भी शुरू हो गया है। इंटरनेट पर हमें एबीपी न्यूज का ऐसा कोई सर्वे नहीं मिला। जिसमें दावा किया गया हो कि चुनाव के बाद मध्यप्रदेश में कांग्रेस सरकार बनाएगी।
  • पड़ताल के दौरान हमें एबीपी न्यूज के यूट्यूब चैनल पर 7 दिसंबर, 2018 को अपलोड किया गया वीडियो मिला। 3:46 मिनट का ये वीडियो 2018 में हुए मध्यप्रदेश विधानसभा चुनावों के नतीजों से पहले आए सर्वे से जुड़ा है।

  • 2:54 मिनट गुजरने के बाद वीडियो में वही फ्रेम आता है। जो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। जाहिर है 2018 के वीडियो का स्क्रीनशॉट लेकर 2020 में हो रहे मध्यप्रदेश उपचुनावों से जोड़कर शेयर किया जा रहा है।
  • मध्यप्रदेश उपचुनावों को लेकर दैनिक भास्कर ने एग्जिट पोल जारी किया है। इसके मुताबिक, भाजपा को 14 से 16 सीटें मिलती दिख रही हैं। कांग्रेस को 10 से 13 सीटें मिल सकती हैं। बसपा के खाते में एक सीट जा सकती है।
  • साफ है कि सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा एग्जिट पोल से जुड़ा स्क्रीनशॉट 2 साल पुराना है। इसे साल 2020 में हुए मध्यप्रदेश विधानसभा चुनावों का बताकर लोगों को भ्रमित किया जा रहा है।



Source link