चीनी पटाखों पर पहले की तरह प्रतिबंध जारी रहेगा.
कोविड-19 के मरीजों के स्वास्थ्य को ध्यान में रखते हुए NGT ने आज ही दिल्ली एनसीआर में 9 नवंबर से 30 नवंबर तक पटाखे चलाने पर प्रतिबंध (BAN) लगाया है
- News18Hindi
- Last Updated:
November 9, 2020, 9:23 PM IST
अपने ट्वीट में CM शिवराज सिंह चौहान ने लिखा-मध्य प्रदेश खुशियों का प्रदेश है. यहां पर हम ख़ुशियों पर कभी भी किसी तरह का प्रतिबंध नहीं लगाते. वो आगे लिखते हैं. मध्य प्रदेश में पटाखों पर कोई प्रतिबंध नहीं है. लेकिन चीनी पटाखों पर प्रतिबंध ज़रूर लगा रहेगा. शिवराज सिंह ने जनता को संबोधित करते हुए लिखा-आप भगवान राम के अयोध्या लौटने की ख़ुशी मनाएं. पटाखे जलाएं एवं धूम-धाम से दिवाली मनाएं.
मध्यप्रदेश ख़ुशियों का प्रदेश है। यहाँ पर हम ख़ुशियों पर कभी भी किसी तरह का प्रतिबंध नहीं लगाते। 😊
प्रदेश में पटाखों पर कोई प्रतिबंध नहीं है। हाँ, लेकिन चीनी पटाखों पर प्रतिबंध ज़रूर है।आप भगवान राम के अयोध्या लौटने की ख़ुशी मनाये, पटाखे जलाये एवं धूम-धाम से दिवाली मनाये! 🙏🏽 https://t.co/VjVt9QClG5— Shivraj Singh Chouhan (@ChouhanShivraj) November 9, 2020
देवी-देवताओं के चित्र वाले पटाखे न जलाएंअपने अगले ट्वीट में CM शिवराज सिंह चौहान ने एक संदेश और अपील जनता से की. उन्होंने लिखा-पटाखे जलाते वक्त इस बात का ज़रूर ध्यान रखा जाए कि किसी भी देवी-देवता की तस्वीर वाले पटाखे न बेचे और न ख़रीदें. उस पर पूर्णतः प्रतिबंध है.
हाँ, और एक ज़रूरी बात…
पटाखे जलाते वक्त ये बात का ज़रूर ध्यान रखिएगा की किसी भी देवी-देवता के तस्वीर वाले पटाखे न बेचे और ख़रीदे। उस पर पूर्णतः प्रतिबंध है। https://t.co/OaeVLZmzN5— Shivraj Singh Chouhan (@ChouhanShivraj) November 9, 2020
NGT का आदेश
आज ही NGT ने दिल्ली एनसीआर में 9 नवंबर से 30 नवंबर तक पटाखे चलाने पर प्रतिबंध लगाया है.कोरोना संक्रमण के कारण इस बार दीपावली पर वायु प्रदूषण रोकने और कोविड-19 के मरीजों के स्वास्थ्य को ध्यान में रखते हुए NGT ने नई दिल्ली में दायर तमाम याचिकाओं पर फैसला सुनाया था. उसने जिन याचिकाओं पर सुनवाई करते हुए ये फैसला दिया उनमें से एक याचिका जबलपुर से भी लगायी गयी थी. NGT का ये आदेश देश के सभी राज्यों के लिए है. आज के NGT के आदेश के बाद ये कयास लगाया जा रहा था कि मध्य प्रदेश के भी भोपाल ,जबलपुर, ग्वालियर उज्जैन और इंदौर जैसे शहरों जहां का एयर क्वालिटी लेवल काफी खराब है, पटाखों पर बैन लग सकता है.