वेबिनार: स्वामी विवेकानंद कॅरियर मार्गदर्शन ऑनलाइन वेबिनार आयोजित

वेबिनार: स्वामी विवेकानंद कॅरियर मार्गदर्शन ऑनलाइन वेबिनार आयोजित


निवाड़ी22 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक

अमर शहीद चंद्रशेखर आजाद शासकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय निवाड़ी द्वारा स्वामी विवेकानंद कैरियर मार्गदर्शन प्रकोष्ठ के अंतर्गत शनिवार को 12 बजे एक दिवसीय ऑनलाइन वेबिनार आयोजित किया गया। जिसमें महाविद्यालय के प्राध्यापकों व स्नातक एवं स्नातकोत्तर स्तर के लगभग 100 छात्र-छात्राओं ने बढ़ चढ़कर भाग लिया।

अध्यक्ष एवं महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ. नरेश सहगल द्वारा मुख्य अतिथि डॉ. एलएल कोरी (क्षेत्रीय अतिरिक्त संचालक, उच्च शिक्षा विभाग सागर संभाग सागर) का स्वागत किया गया। इसके बाद मुख्य अतिथि ने वेबीनार को उच्च शिक्षा विभाग मप्र शासन की विवेकानंद कैरियर मार्गदर्शन योजना के अंतर्गत विद्यार्थियों के लिए बहु आयामी जानकारी प्रदान करने वाला निरूपित किया। उन्होंने कहा कि इस तरह वेबीनार ऑनलाइन संवाद के माध्यम से बड़ी संख्या में विद्यार्थियों एवं प्रतिभागियों को लाभ पहुंचाया जा सकता है।



Source link