सुबह से छाई धुंध: 46 दिन बाद अधिकतम तापमान 300 से नीचे, रात में 4 दिन से 130 के आसपास

सुबह से छाई धुंध: 46 दिन बाद अधिकतम तापमान 300 से नीचे, रात में 4 दिन से 130 के आसपास


भाेपाल16 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक
  • 2500 मीटर ही रह गई थी विजिबिलिटी

46 दिन बाद अधिकतम तापमान 30 डिग्री से नीचे 29.9 डिग्री पर पहुंचा है। इससे पहले 23 सितंबर काे दिन का तापमान 26.9 डिग्री दर्ज किया गया था। रविवार काे तीखी धूप भी नहीं निकली। पारे की चाल भी धीमी रही। माैसम वैज्ञानिक एवं ड्यूटी ऑफिसर पीके साहा ने बताया कि सुबह से शहर में धुंध छाई थी।

इस दाैरान विजिबिलिटी भी घटती- बढ़ती रही। इस कारण दिन में हीटिंग नहीं हाे सकी। रात का तापमान 13. 4 डिग्री दर्ज किया गया। यह सामान्य से 2 डिग्री कम रहा। लगातार चार दिन से रात का तापमान 13 डिग्री के आसपास ही बना हुआ है। इस वजह से रात में अभी भी ठंडक है।



Source link