हत्या: रात में सो रही पत्नी की कुल्हाड़ी से काटकर हत्या, आरोपी पति फरार

हत्या: रात में सो रही पत्नी की कुल्हाड़ी से काटकर हत्या, आरोपी पति फरार


उज्जैनएक घंटा पहले

  • कॉपी लिंक

आरोपी की मां ने देखा कुल्हाड़ी से वार करते हुए।

  • प्रारंभिक जांच में सामने आ रहा है अवैध संबंध का मामला

इंगोरिया थाना क्षेत्र के लखेसरा गांव में पत्नी की कुल्हाड़ी से काटकर हत्या कर दी गई। वारदात को अंजाम देकर आरोपी पति फरार हो गया। घटना के पीछे प्रारंभिक जांच में अवैध संबंध का मामला सामने आ रहा है। पुलिस के वरिष्ठ अधिकारी घटनास्थल पर पहुंच कर मौका मुआयना कर रहे हैं। वारदात रविवार देर रात की है। पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार थाना क्षेत्र के लखेसरा गांव निवासी रितेश नायक अपनी पत्नी ममता बाई और 14 माह की बेटी के साथ पिछले 10-12 साल से देपालपुर में रहता था। रविवार की सुबह वह पत्नी व बेटी के साथ लखेसरा आया था। रात करीब 12 बजे रितेश का उसकी पत्नी से विवाद हुआ। झगड़ा सुनकर जब उसकी मां कमरे में आई तो देखा कि रितेश कुल्हाड़ी से ममता पर वार कर रहा है। ममता खून से लथपथ चारपाई पर ही पड़ी थी। मां ने शोर मचाया तो रितेश भाग गया। कुछ देर बाद जब पड़ोसियों को घटना की जानकारी हुई तो उन्होंने रात सवा एक बजे पुलिस को सूचना दी।

सूचना मिलते ही थाना प्रभारी अशोक शर्मा पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंच गए। उन्होंने आरोपी रितेश की मां से वारदात की जानकारी ली। पुलिस के मुताबिक प्रारंभिक जांच में अवैध संबंध का मामला सामने आ रहा है। रितेश के पकड़े जाने के बाद ही वारदात की असली वजह की जानकारी हो पाएगी। सोमवार की सुबह अपर पुलिस अधीक्षक ग्रामीण सहित कई पुलिस अधिकारी घटनास्थल का निरीक्षण करने पहुंचे।



Source link