- Hindi News
- National
- Madhya Pradesh Gwalior Call Girls WhatsApp Number Group Link; Shivpuri Electrician Arrested By Cyber Cell
ग्वालियर22 मिनट पहले
- कॉपी लिंक
- राज्य साइबर सेल ग्वालियर ने इंटरनेट पर महिलाओं के नंबर डालकर नींद उड़ाने वाले को शिवपुरी से पकड़ा
महिलाओं के नंबर इंटरनेट पर एस्कॉर्ट सर्विस ग्रुप में डाल कर उनकी नींद हराम करने वाला एक इलेक्ट्रिशियन निकला है। शिवपुरी से उसे राज्य साइबर सेल जोन ग्वालियर ने सोमवार को गिरफ्तार किया है। उसके मोबाइल से 16 महिलाओं के नंबर इस तरह के ग्रुप में डाले जा चुके हैं। इनमें से ज्यादातर महिलाएं इसकी पड़ोसी या फिर पत्नी की सहेलियां है। फिलहाल उससे पूछताछ की जा रही है।
एसपी राज्य साइबर सेल सुधीर अग्रवाल ने बताया कि कुछ समय पूर्व शिवपुरी निवासी एक महिला ने शिकायत की थी कि उसके मोबाइल पर लगातार लोगों के कॉल आ रहे है। वो लोग मुझे कॉल गर्ल समझ कर डील कर रहे है। जिस कारण मेरी मानसिक स्थिति बहुत खराब हो रही है। यही मेरी ननद के साथ भी हो रहा है। मामले की गंभीरता को समझते हुए एसपी सायबर ने जांच इंसपेक्टर दिनेश गुप्ता को दी।
नंबर से आरोपी तक पहुंची पुलिस
मामले की जांच के लिए राज्य साइबर सेल की टीम ने उन नंबरों से बात की जिसने मोबाइल नंबर इंटरनेट के हॉट ग्रुप पर अपलोड करे हैं। जब उसका नंबर पीड़ित महिला को दिखाया गया तो आरोपी की पहचान ही गई। आरोपी महिला पीड़ित के पड़ोस में रहने वाला इलेक्ट्रिशियन निकला है। आरोपी जितेन्द्र पुत्र मदन लाल कुशवाह निवासी लोहार पूरा शिवपुरी है। पहचान होते ही पुलिस ने दबिश देकर उसे गिरफ्तार कर लिया है।
16 महिलाओं के नंबर मोबाइल से मिले
जितेन्द्र के मोबाइल और पूछताछ में पता चला है कि वह महिलाओं और युवतियों के मोबाइल नंबर लेने के बाद उन्हें इंटरनेट पर हॉट ग्रुप सर्च कर उनमें कॉलगर्ल बताते हुए शेयर करता था। इसके बाद उन महिलाओं व युवतियों के पास कॉल आने लगते थे। इससे परेशान होकर कई महिलाएं व युवतियां अपना मोबाइल नंबर ही बंद कर चुकी है। 16 महिलाओं के नंबर तो अभी उसके मोबाइल से मिले है। जिनमे उसकी पत्नी के 8 सहेलियां भी शामिल है।