IPL 2020: मार्कस स्टोइनिस का बड़ा बयान, अय्यर नहीं शिखर धवन है दिल्ली के असल ‘कप्तान’

IPL 2020: मार्कस स्टोइनिस का बड़ा बयान, अय्यर नहीं शिखर धवन है दिल्ली के असल ‘कप्तान’


शिखर धवन का आईपीएल 2020 में क्वालिफायर में छठा 50+ स्कोर बनाया.

शिखर धवन (Shikhar Dhawan) ने आईपीएल (IPL 2020) के इस सीजन में 603 रन बनाए हैं और दिल्ली कैपिटल्स को फाइनल में पहुंचाने में अहम भूमिका निभाई है


  • News18Hindi

  • Last Updated:
    November 9, 2020, 12:27 PM IST

दुबई. ऑस्ट्रेलियाई हरफनमौला मार्कस स्टोइनिस (Marcus Stoinis) ने इस साल इंडियन प्रीमियर लीग में फाइनल तक पहुंची दिल्ली कैपिटल्स (Delhi Capitals) के प्रदर्शन में शिखर धवन (Shikhar Dhawan) की भूमिका की सराहना करते हुए कहा कि वह भले ही कप्तान नहीं हैं लेकिन एक मार्गदर्शक के रूप में उनका टीम पर काफी प्रभाव है और वह लगातार अच्छा खेल भी रहे हैं .

धवन औऱ स्टोइनिस ने दिलाई फाइनल में जगह
धवन ने इस आईपीएल में 603 रन बनाये हैं जबकि स्टोइनिस ने 352 रन बनाने के साथ 12 विकेट लिये हैं . दोनों के शानदार प्रदर्शन से दिल्ली ने दूसरे क्वालीफायर में सनराइजर्स हैदराबाद को 17 रन से हराया . स्टोइनिस ने मैच के बाद प्रेस कांफ्रेंस में कहा ,‘शिखर अविश्वसनीय रहे हैं और कुछ शानदार शतक जड़े . उन्होंने हम सभी का मार्गदर्शन किया .’

धवन है टीम के लीडरउन्होंने कहा ,‘वह टीम के भीतर लीडर है . उसके पास अपार ऊर्जा और क्रिकेट की समझ है . मेरे प्रदर्शन में उनकी बड़ी भूमिका रही है . मुझे उन पर गर्व है.’ उन्होंने कहा ,‘उन्होंने इस साल 600 से ज्यादा रन बनाये . उम्मीद है कि फाइनल में वह एक और यादगार पारी खेलेंगे .’ बिग बैश लीग में पारी का आगाज करने वाले स्टोइनिस ने आईपीएल में पृथ्वी शॉ के लगातार नाकाम रहने के बाद सलामी बल्लेबाज की भूमिका निभाई .

IPL 2020: हार के बाद फूटा डेविड वॉर्नर का गुस्सा, बोले- कैच छोड़ने वाली टीम टूर्नामेंट नहीं जीत सकती

IPL 2020: मुंबई इंडियंस का पांचवीं बार चैंपियन बनना तय, जानिए क्या है वजह?

उन्होंने कहा ,‘रिकी ने मुझसे इस बारे में बात की थी कि मैं पारी का आगाज कर सकता हूं . मैने उसकी तैयारी की . एक मैच में मैं तीसरे नंबर पर आया लेकिन लक्ष्य 220 रन का था तो कामयाब नहीं रहा.’ गेंदबाजी को लेकर स्टोइनिस ने कहा ,‘टी20 क्रिकेट में विकेट लेने से ज्यादा रन रोकना अहम होता है . मैने वही करने की कोशिश की . हम अब फाइनल में अपना सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करेंगे .’





Source link