डेविड वॉर्नर (फोटो- @SunRisers)
IPL 2020: रविवार को दिल्ली कैपिटल्स (Delhi Capitals) ने क्वालिफायर टू में सनराइजर्स (SRH) को 17 रनों से हरा कर आईपीएल के फ़ाइनल में जगह बना ली.
- News18Hindi
- Last Updated:
November 9, 2020, 8:52 AM IST
वॉर्नर का गुस्सा
वार्नर ने सनराइजर्स की 17 रन से हार के बाद कहा, ‘अगर आप कैच छोड़ते हो और मौके गंवाते हो तो फिर जीत हासिल नहीं कर सकते हो. मुझे लगता है कि गेंदबाजी और बल्लेबाजी में खराब शुरुआत के बाद हमने वापसी की लेकिन क्षेत्ररक्षण में हमारा रवैया हार का कारण बना.’
तीन कैच छोड़ेदिल्ली के दोनों सलामी बल्लेबाजों मार्कस स्टोइनिस और शिखर धवन के कैच छूटे जबकि कुछ आसान रन भी दिये गये. दिल्ली ने इसका फायदा उठाकर तीन विकेट पर 189 रन बनाये. इसके जवाब में सनराइजर्स आठ विकेट पर 172 रन ही बना पाया. स्टोइनिस का कैच तीसरे ओवर में छूटा था. तब वो सिर्फ 3 रन बना कर खेल रहे थे. श्रेयष अय्यर का कैच 21 के स्कोर पर छूटा था. जबकि धवन का आसान कैच राशिद खान ने छोड़ा. इसके अलवा सनराइजर्स ने ओवर थ्रो पर भी रन दिए.
ये भी पढ़ें:- Purple Cap: जसप्रीत बुमराह से एक ही ओवर में छीन गया पर्पल कैप, अब फ़ाइनल में होगी असली जंग
तीसरे स्थान पर रहना गर्व की बात
वार्नर ने हालांकि आईपीएल में अपने अभियान पर संतोष व्यक्त किया और कहा कि तीसरे स्थान पर रहना उनकी टीम के लिये गर्व की बात है क्योंकि किसी ने भी यह अनुमान नहीं लगाया था कि उनकी टीम यहां तक पहुंचेगी. उन्होंने कहा, ‘पहली बात तो यह है कि हमें शुरू में किसी ने दावेदार नहीं बताया था. हर कोई मुंबई इंडियन्स, दिल्ली और आरसीबी की बात कर रहा था. मुझे अपने अभियान पर वास्तव में गर्व है. चोटें भी मसला रही लेकिन आपको इसके साथ आगे बढ़ना होता है. आज हम जहां हैं उस पर मुझे गर्व है. ’