समद के खुलकर शॉट खेलने की खासियत ने टीम इंडिया के पूर्व ऑलराउंडर्स युवराज सिंह (Yuvraj Singh) और इरफान पठान (Irfan Pathan) को काफी प्रभावित किया.
अब्दुल समद के खुलकर शॉट खेलने की खासियत ने टीम इंडिया के पूर्व ऑलराउंडर्स युवराज सिंह (Yuvraj Singh) और इरफान पठान (Irfan Pathan) को काफी प्रभावित किया. समद के टैलेंट को देखते हुए इन दोनों दिग्गजों ने उन्हें भविष्य का खास खिलाड़ी बताया है.
- News18Hindi
- Last Updated:
November 9, 2020, 8:52 PM IST
अब्दुल समद आईपीएल में जम्मू-कश्मीर की तरफ से खेलने वाले तीसरे खिलाड़ी हैं. रविवार को क्वालिफायर 2 में दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ इस खिलाड़ी ने 16 गेंदों में 33 रनों की शानदार पारी खेली. उन्होंने अपनी पारी में दो चौके और दो छक्के लगाए. हालांकि, 19 वर्षीय क्रिकेटर ज्यादा कुछ नहीं कर पाए, क्योंकि दिल्ली कैपिटल्स ने स्कोरबोर्ड पर 189 रनों का स्कोर टांगा था. सनराइजर्स हैदराबाद को 17 रनों से मात देकर दिल्ली कैपिटल्स ने आईपीएल के फाइनल में अपनी जगह बनाई है.
पठान का बड़ा बयान, कहा- ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ रोहित शर्मा करें टीम की कप्तानी
सनराइजर्स के समद की यह पारी देखने के बाद इरफान पठान ने अपने ऑफिशियल टि्वटर हैंडल से उनके लिए ट्वीट किया. उन्होंने लिखा, ”हां, उन्हें सनराइजर्स हैदराबाद के लिए मैच जीतना चाहिए था, लेकिन अपनी ताकत और चरित्र दिखाने के लिए तुम पर गर्व है. पूर्व भारतीय ऑलराउंडर ने दाएं हाथ के इस खिलाड़ी की प्रतिभा को देखा था, जब वह जम्मू-कश्मीर के साथ घरेलू क्रिकेट में मेंटर के रूप में काम कर रहे थे.
Yes he should have won the game for @SunRisers but really proud of #abdulsamad for showing character and power game. #1stseasonofipl
— Irfan Pathan (@IrfanPathan) November 8, 2020
युवराज सिंह भी समद की बल्लेबाजी देखकर काफी इंप्रेस नजर आए. उन्होंने कहा कि वह भविष्य में एक विशेष खिलाड़ी हो सकते हैं, क्योंकि उन्होंने दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ काफी शानदार खेल दिखाया. इस पर इरफान ने कहा, हां मेरे भाई… उनके पास प्रतिभा है, लेकिन उन्हें सिर्फ फोकस रहने और बड़ा सोचने की जरूरत है.
#samad showed a lot of promise I feel can be a special player in the future
— Yuvraj Singh (@YUVSTRONG12) November 9, 2020
बता दें कि हिंदुस्तान टाइम्स को दिए एक इंटरव्यू में वेस्टइंडीज के पूर्व बल्लेबाज ब्रायन लारा ने अब्दुल समद से काफी प्रभावित नजर आए थे. लारा ने आश्चर्यजनक रूप से उन्हें आईपीएल 2020 का युवा प्रतिभाशाली बल्लेबाज बताया. 19 साल के समद ने आईपीएल 2020 में 12 मैच खेले और 22.20 की औसत से 111 रन बनाए. उनकी स्ट्राइक रेट 170.76 की रही. इस सीजन में उन्होंने आठ चौके और छह छक्के लगाए.