Orange Cap: अब नहीं बचेगा केएल राहुल का रिकॉर्ड! शिखर धवन ऑरेंज कैप से सिर्फ 68 रन दूर

Orange Cap: अब नहीं बचेगा केएल राहुल का रिकॉर्ड! शिखर धवन ऑरेंज कैप से सिर्फ 68 रन दूर


शिखर धवन ( फोटो- IPL/BCCI)

Orange Cap in IPL 2020: ऑरेंज कैप की रेस दिलचस्प दौर में पहुंच गई है. शिखर धवन तेज़ी से इस रेस में आगे बढ़ रहे हैं. ऐसे में फ़ाइनल में देखना होगा कि क्या वो राहुल के रिकॉर्ड को तोड़ पाएंगे?


  • News18Hindi

  • Last Updated:
    November 9, 2020, 8:26 AM IST

नई दिल्ली. आईपील के मौजूदा सीज़न में ऑरेंज़ कैप (Orange Cap) की रेस बेहद दिलचस्प दौर में पहुंच गई है. फिलहाल ऑरेंज कैप पर किंग्स इलेवन पंजाब के केएल राहुल (KL Rahul) का कब्जा है. उन्होंने अब तक सबसे ज्यादा 670 रन बनाए हैं. लेकिन दिल्ली कैपिटल्स के ओपनर शिखर धवन (Shikhar Dhawan) तेज़ी से उनके इस रिकॉर्ड की तरफ बढ़ रहे हैं. धवन ने अब तक 603 रन बना लिए हैं. यानी अब उन्हें ऑरेंज कैप पर कब्जा जमाने के लिए सिर्फ 68 रनों की और जरूरत है. जबकि उन्हें आईपीएल का आखिरी मैच यानी फ़ाइनल भी खेलना है.

धवन का धमाल
दिल्ली कैपिटल्स और सनराइजर्स हैदराबाद के बीच क्वालिफायर टू के मुकाबले से पहले शिखर धवन ऑरेंज कैप की रेस में तीसरे नंबर पर थे. जबकि दूसरे नंबर पर डेविड वॉर्नर का कब्जा था. इस मैच में वॉर्नर फ्लॉप हो गए. जबकि धवन ने बल्ले से जबरदस्त धमाल मचा दिया. उन्होंने सिर्फ 50 गेंदों पर 78 रनों की ताबड़तोड़ पारी खेली. ये मौजूदा आईपीएल में धवन की ये चौथी हाफ सेंचुरी थी. उन्होंने अब तक 16 मैचों में 603 रन बनाए हैं. खास बात ये है कि धवन ने इस साल दो शतक भी लगाए हैं. उन्होंने दो पारियों में बैक टू बैक सेंचुरी लगाई. सबसे पहले उन्होंने चेन्नई सुपर किंग्स के खिलाफ 101 रनों की पारी खेली और फिर किंग्स इलेवन पंजाब के खिलाफ 106 रन बनाए.

सीज़न दर सीज़न रनों का अंबारआईपीएल में ये पहला मौका है जब शिखर धवन ने 600 से ज्यादा रन बनाए हैं. इससे पहले उन्होंने साल 2012 के आईपीएल में 569 रन बनाए थे. धवन अब तक आईपीएल में 4 बार 500 से ज्यादा रन बना चुके हैं. पिछले साल धवन ने 521 रन बनाए थे. साल 2016 में भी उन्होंने 501 रन बनाए थे.

ये भी पढ़ें:- Purple Cap: जसप्रीत बुमराह से एक ही ओवर में छीन गया पर्पल कैप, अब फ़ाइनल में होगी असली जंग

आईपीएल में सबसे ज्यादा रन
आईपीएल के इतिहास में सबसे ज्यादा रन बनाने की रेस में अब शिखर धवन चौथे नंबर पर पहुंच गए हैं. रविवार को सनराइजर्स के खिलाफ बैटिंग करते हुए धवन ने रोहित के रिकॉर्ड को तोड़ दिया. धवन के नाम अब 175 मैचों में 5182 रन हैं. सबसे ज्यादा रन बनाने की रेस में विराट कोहली सबसे आगे हैं. उनके नाम 5878 रन हैं. जबकि दूसरे नंबर पर सुरेश रैना और तीसरे नंबर पर डेविड वॉर्नर हैं.





Source link